रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
एटीएम से कैश चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश:यूपी के चार शातिर गिरफ्तार, मशीन में प्लेट लगाकर उड़ाते थे पैसा – Interstate Gang Involved In Atm Cash Theft Busted In Panna; Four Arrested
पन्ना

एटीएम से कैश चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश:यूपी के चार शातिर गिरफ्तार, मशीन में प्लेट लगाकर उड़ाते थे पैसा – Interstate Gang Involved In Atm Cash Theft Busted In Panna; Four Arrested

November 24, 2026


पन्ना जिले में एटीएम मशीन से रुपये चोरी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। यह गिरोह बेहद शातिर तरीके से एटीएम मशीन के कैश निकलने वाले स्लॉट में विशेष कृत्रिम प्लेट लगाकर लोगों की रकम पर हाथ साफ करता था। पुलिस ने मामले में उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के रहने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नकदी, कार, मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह की अन्य वारदातों का पता लगाने में जुटी है।

पुलिस ने पकड़ा अंतर राज्य चोर गिरोह

दरअसल, पूरा मामला पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 23 नवंबर की रात अजयगढ़ के बुद्धू चौराहे स्थित भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई के एटीएम में एक व्यक्ति रुपये निकालने पहुंचा था। उसने क्यूआर कोड स्कैन कर 8 हजार रुपये निकालने की प्रक्रिया पूरी की। उसके बैंक खाते से 8 हजार रुपये की रकम भी कट गई, लेकिन काफी देर इंतजार करने के बाद भी एटीएम मशीन से कैश बाहर नहीं आया।

ये भी पढ़ें- कानून का शिकंजा: 20 लाख की चोरी कर पुलिस को चकमा देने की साजिश नाकाम, जूते के निशान से पकड़ा गया शातिर चोर

खाताधारक को लगा कि तकनीकी खराबी के कारण पैसे नहीं निकले हैं, लेकिन उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि एटीएम में शातिर चोरों ने पहले से ही चोरी का जाल बिछा रखा है। दरअसल, आरोपियों ने एटीएम के कैश डिस्पेंसिंग स्लॉट में एक विशेष कृत्रिम प्लेट लगा रखी थी, जिसके कारण मशीन से निकलने वाली रकम बाहर आने के बजाय उसी प्लेट में फंस जाती थी। इस तरह ग्राहक के खाते से पैसे कट जाते थे, लेकिन उसे नकदी नहीं मिलती थी और आरोपी बाद में उस रकम को निकालकर फरार हो जाते थे।

सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

मामले की शिकायत मिलने के बाद अजयगढ़ पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू की। इसी दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले और छटवांमील तिराहे के पास घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 8 हजार रुपये की नकदी, वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट डिजायर कार, तीन मोबाइल फोन और एटीएम से रुपये चोरी करने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण जब्त किए हैं।

फिलहाल पुलिस चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस को आशंका है कि यह गिरोह केवल पन्ना ही नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में भी इसी तरह की वारदातों को अंजाम दे चुका हो सकता है। अब पुलिस आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य एटीएम चोरी की घटनाओं से उनके संबंधों की जांच कर रही है। इस कार्रवाई के बाद एटीएम से रुपये निकालने वाले लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है। अगर खाते से पैसे कट जाएं और मशीन से कैश न निकले, तो तत्काल बैंक और पुलिस को सूचना दें।

पन्ना में ATM से कैश चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, यूपी के चार शातिर गिरफ्तार;

यूपी के चार शातिर गिरफ्तार

पन्ना में ATM से कैश चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, यूपी के चार शातिर गिरफ्तार;

चोरी में प्रयुक्त सामान भी बरामद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X