रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पिथौरागढ़

Pithoragarh News:ठंड ने बढ़ाई परेशानी, निमोनिया की चपेट में आ रहे बच्चे, बुजुर्ग – Cold Weather Exacerbates Difficulties; Children And The Elderly Are Falling Prey To Pneumonia

November 24, 2026


पिथौरागढ़। जिले में ठंड बढ़ने से बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक निमोनिया की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में जिला अस्पताल में फिर से दबाव बढ़ने लगा है और बरामदे में बिस्तर लगने लगे हैं। यहां तक कि बच्चा वार्ड भी फुल हो गया है इससे अभिभावकों के लिए भी चुनौती खड़ी हो गई है।

जिले में पिछले 15 दिनों में तापमान में पांच डिग्री तक की गिरावट आई है। वर्तमान में न्यूनतम तापमान आठ से नौ डिग्री पहुंच रहा है। ठंड की अधिकता से बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक निमोनिया की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है।

बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, कनालीछीना, धारचूला, मुनस्यारी सहित अन्य हिस्सों से बड़ी संख्या में लोग निमोनिया से ग्रसित होकर जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। ऐसे में फिर से यहां मरीजों का दबाव बढ़ गया है और उन्हें भर्ती करने के लिए जगह कम पड़ने लगी है। पूर्व में बीमारी कम होने से बरामदे से बिस्तर हटाने पड़े थे।

अब फिर से दबाव बढ़ते ही मरीजों को बरामदे में भर्ती होकर इलाज कराना पड़ रहा है। बच्चा वार्ड के सभी नौ बेड भी फुल चल रहे हैं। ऐसे में अभिभावक अपने बीमार बच्चों को बरामदे में भर्ती कर इलाज कराने के लिए मजबूर हैं। जिला अस्पताल में रोजाना ओपीडी 600 से 700 के पार पहुंच रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X