उत्तराखंड: प्रदेश कांग्रेस का चुनावी अभियान अटका, राहुल और प्रियंका का इंतजार, नहीं शुरू हो पा रहा प्रचार – Uttarakhand Congress Awaits Rally Dates From Rahul Priyanka And Kharge Ahead Of 2027 Polls

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी।
November 24, 2026

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी।
उत्तराखंड की सियासत में पिछले 10 साल से सत्ता से बाहर कांग्रेस 2027 में वापसी के लिए नए प्रयोग करने की तैयारी में है, लेकिन वरिष्ठ नेताओं से रैली की तारीख न मिलने के कारण उनका प्रचार शुरू ही नहीं हो पा रहा है। कांग्रेस ने चुनाव माहौल बनाने के लिए पौड़ी, अल्मोड़ा व हरिद्वार जिले में पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व मल्लिकार्जुन खरगे की रैली का प्रस्ताव अक्तूबर माह में राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजा है लेकिन अभी तक राष्ट्रीय नेताओं की ओर से रैलियों के लिए तारीख नहीं मिली है। हालांकि 17 जुलाई 2026 को छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी गांधी देहरादून आए थे।
इससे पहले चार जून को अल्मोड़ा व पौड़ी कार्यक्रम में खराब मौसम के कारण राहुल गांधी को पंतनगर एयरपोर्ट से वापस लौटना पड़ा था। अब प्रदेश कांग्रेस को चुनाव प्रचार में तेजी लाने के लिए राष्ट्रीय नेताओं की रैली का कार्यक्रम बनाया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी कई बार में राष्ट्रीय नेतृत्व से भी रैलियों का शेड्यूल तय करने का आग्रह कर चुके हैं। वहीं, भाजपा ने लगातार तीसरी जीत के लिए संगठनात्मक स्तर पर बूथ स्तर पर पहुंचने की रणनीति बनाई है। भाजपा के राष्ट्रीय नेता भी लगातार उत्तराखंड का दौरा कर कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ चुनावी रणनीति को धार दे रहे हैं।
इस बार सक्रिय हैं प्रदेश प्रभारी सैलजा
प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा लगातार उत्तराखंड का दौरा करने के साथ पार्टी नेताओं के साथ चुनाव रणनीति बना रही है। प्रभारी पार्टी कार्यक्रम के साथ विरोध प्रदर्शन में भी शामिल हो रही हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रदेश के नेता भ्रष्टाचार, अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले को लेकर संघर्ष कर रहे हैं लेकिन राष्ट्रीय नेताओं से समय न मिलने के कारण चुनाव प्रचार को धार नहीं मिल रही है।
ये भी पढ़ें…उत्तराखंड: मार्च के पहले हफ्ते में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, 27 से 30 जनवरी के बीच लगेगी आचार संहिता
राष्ट्रीय नेतृत्व उत्तराखंड के आगामी चुनाव को लेकर गंभीर है। प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर राष्ट्रीय नेताओं की चुनावी रैली कराने का प्रस्ताव राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजा गया है। प्रदेश कांग्रेस की इसकी तैयारी कर रही है। राष्ट्रीय नेताओं का समय मिलने ही रैली कराई जाएगी। -गणेश गोदियाल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष
November 29, 2026
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 29 Nov 2026 02:36 AM IST गरमपानी(नैनीताल)। भवाली-राष्ट्रीय राजमार्ग के गंगरकोट से एक व्यक्ति ने 112 के माध्यम से सूचना दी की उनका बेटा और गांव का एक लड़का दोनों स्कूल की तरफ न जाकर गरमपानी की ओर जा रहे हैं। दोनों छात्रों के गरमपानी की ओर आने की […]
November 28, 2026
नैनीताल। जिला बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शनिवार को जिला बार सभागार एवं कक्ष के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण किया गया। सांसद अजय भट्ट ने सभागार का वर्चुअली उद्घाटन किया। मौके पर मौजूद विशिष्ट अतिथि विधायक सरिता आर्या, जिला जज प्रशांत जोशी ने संयुक्त रूप से कक्ष का फीता काटा। सांसद भट्ट […]
November 28, 2026
नैनीताल। रन टू लव संस्था नौ जनवरी को पहली बार मिडनाइट रन का आयोजन करेगी। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य नशामुक्त नैनीताल और रन एनीटाइम का संदेश देना है। इस अनूठी टीम रिले दौड़ में चार सदस्यीय 25 टीमें भाग लेंगी। संस्था के संस्थापक हरीश तिवारी ने बताया कि प्रतिभागी रात में हेडलैंप पहनकर नैनीझील के […]
