रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
श्रावस्ती

Shravasti News:सात दिन में अपडेट करें बैंक विवरण, वरना निरस्त होगा पंजीयन – Update Your Bank Details Within Seven Days, Otherwise Your Registration Will Be Cancelled

November 24, 2026


श्रावस्ती। विकास भवन स्थित राज्य कर विभाग कार्यालय में जीएसटी जागरूकता एवं व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें व्यापारियों को जीएसटी के प्रावधानों की जानकारी देने के साथ उनकी व्यावहारिक समस्याओं का समाधान किया गया।

उपायुक्त राज्य कर आनंद कुमार राय ने सभी ईंट-भट्ठा कारोबारियों को सात दिन के भीतर जीएसटी कॉमन पोर्टल पर बैंक विवरण अपडेट कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि ऐसा नहीं करने पर पंजीयन निरस्त हो सकता है। इससे ई-वे बिल जारी करने और रिटर्न दाखिल करने में परेशानी होगी। कार्यक्रम में भट्ठों से प्राप्त राजस्व पर भी चर्चा हुई। व्यापारियों को 16 अक्तूबर 2026 से लागू ब्याज माफी योजना-2026 की जानकारी देते हुए बताया गया कि 31 दिसंबर से पहले बकाया जमा करने पर ब्याज और अर्थदंड में छूट मिलेगी। इस दौरान बाराबंकी भट्ठा एसोसिएशन अध्यक्ष राम सुंदर पांडेय, अरविंद गुप्ता, अशोक यादव, सहायक आयुक्त विनय कुमार शुक्ला समेत अन्य मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X