रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bulandshahar News:कराटे चैंपियनशिप में एनपीएस स्पोर्ट्स अकादमी का जलवा, आठ मेडल जीतकर रचा इतिहास – Nps Sports Academy Shines At Karate Championship, Makes History By Winning Eight Medals
बुलंदशहर

Bulandshahar News:कराटे चैंपियनशिप में एनपीएस स्पोर्ट्स अकादमी का जलवा, आठ मेडल जीतकर रचा इतिहास – Nps Sports Academy Shines At Karate Championship, Makes History By Winning Eight Medals

November 24, 2026


NPS Sports Academy shines at karate championship, makes history by winning eight medals

औरंगाबाद के नेशन पब्लिक स्कूल में डिस्ट्रिक्ट लेवल ओपन कराटे चैंपियनशिप के विजेता ​खिलाड़ी अति​

औरंगाबाद। नेशन पब्लिक स्कूल स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने डिस्ट्रिक्ट लेवल ओपन कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ पदक जीतकर इतिहास रच दिया। प्रतियोगिता में अकादमी के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक अपने नाम किए। जिलेभर से पहुंचे खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद एनपीएस के नन्हे खिलाड़ियों ने अपने दमदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

एनपीएस स्पोर्ट्स अकादमी के अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल ने बताया कि चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने कराटे के विभिन्न मुकाबलों में कौशल, साहस, आत्मविश्वास और अनुशासन का शानदार परिचय दिया। उनकी उपलब्धि से अकादमी और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता में श्रेया, कनिष्क और नक्ष ने स्वर्ण पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया। वहीं प्रियांशी और वैभव ने रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

पावनी, प्राची और वैष्णवी ने कांस्य पदक हासिल कर अकादमी का गौरव बढ़ाया। खिलाड़ियों की इस सफलता के पीछे सेंसेई विकास और सेंसेई मधु का विशेष योगदान रहा। दोनों प्रशिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास से खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया। अंकुर अग्रवाल ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल के बिना शिक्षा अधूरी है।

बच्चों ने अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर अपनी प्रतिभा साबित की है। यह सफलता आगे की बड़ी उपलब्धियों की शुरुआत है। अकादमी की कोऑर्डिनेटर मीनाक्षी सिरोही ने भी खिलाड़ियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि अकादमी का उद्देश्य युवा प्रतिभाओं को निखारकर उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X