Banda News:पुलिस लाइन में अंतरजनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू – Inter-district Cricket Tournament Begins At The Police Lines
बांदा। पुलिस लाइन मैदान में सोमवार को 27वीं प्रयागराज जोन अंतरजनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 की शुरूआत की गई। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रयागराज जोन के आठ जिलों की पुलिस टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने फीता काटकर व बैटिंग कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर बांदा, प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, महोबा, हमीरपुर, प्रतापगढ़ और चित्रकूट की पुलिस टीमों ने अनुशासित ढंग से मार्च पास्ट किया। पुलिस अधीक्षक ने मार्च पास्ट की सलामी ली और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, सभी क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
