भिलाई दौरे पर रहेंगे सीएम साय:महादेव घाट में कार्तिक पुन्नी मेला, पढ़ें रायपुर में आज क्या खास? – Cm Vishnudeo Sai Durg Bhilai Visit, Read Here Today Programs, Raipur Morning News

ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल
– फोटो : Amar Ujala Digital
November 24, 2026

ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल
– फोटो : Amar Ujala Digital
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय आज मंगलवार को दुर्ग-भिलाई जिले के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 11:20 बजे भिलाई के जयंती स्टेडियम हेलीपेड जायेंगे। दुर्ग जिले के रिसाली में विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। दोपहर 12:50 बजे भिलाई के सेक्टर-6 स्थित साइबर थाना का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:10 बजे गुरुद्वारा श्री सिंह सभा, सेक्टर-6 और भिलाई सेक्टर 2 में उनका कार्यक्रम रहेगा। दोपहर 2:25 बजे खुर्सीपार के आईटीआई मैदान और 3:35 बजे भिलाई-3 स्थित मंगल भवन में आयोजित भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। शाम 4:55 बजे रायपुर वापस लौटेंगे। रात 9:35 बजे खालसा स्कूल परिसर में आयोजित नगर कीर्तन, शोभायात्रा और गुरु पर्व कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
आज बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर
छत्तीसगढ़ में गुरु नानक देव जयंती (प्रकाश पर्व) पर आज सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस दौरान प्रदेश के सभी स्कूल, सरकारी कार्यालय और बैंक बंद रहेंगे।
जन संघर्ष मोर्चा छत्तीसगढ़ का कार्यक्रम
जन संघर्ष मोर्चा छत्तीसगढ़ आज 24 नवंबर को राजधानी रायपुर में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के मुद्दे पर कन्वेंशन आयोजित करेगा। दोपहर 2 बजे राजातालाब स्थित वाईएमसीए कम्युनिटी सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में सभी पात्र नागरिकों का मतदान अधिकार सुनिश्चित करने, छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य कानून 2026 को निरस्त करने और समान नागरिक संहिता लागू करने के विरोध में चर्चा की जाएगी।
महादेव घाट में कार्तिक पुन्नी मेला
कार्तिक पूर्णिमा पर नदी-तालाबों में स्नान फलदायी होता है। ऐसे में आज 24 नवंबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी महादेवघाट रायपुर में खारून नदी तट पर स्नान के लिये आस्था का सैलाब उमड़ा हुआ है। लोग सुबह-सुबह स्नान करने पहुंचे। पुन्नी मेला स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए भी महत्वपूर्ण अवसर है। मेले में लगने वाली छोटी-बड़ी दुकानों, पारंपरिक खाद्य पदार्थों, पूजा सामग्री, खिलौनों, हस्तनिर्मित वस्तुओं और अन्य उत्पादों की बिक्री से स्थानीय व्यापारियों और छोटे व्यवसायियों को लाभ मिलता है। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले छोटे व्यापारी और विक्रेता ऐसे आयोजनों में अपनी वस्तुओं का विक्रय करते हैं। इस प्रकार पुन्नी मेला धार्मिक आस्था के साथ आर्थिक गतिविधियों और स्थानीय आजीविका को भी प्रोत्साहित करता है।
November 29, 2026
रायपुर विशेष एनडीपीएस न्यायालय ने बहुचर्चित नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में नौ में से तीन अभियुक्तों को दोषी ठहराते हुए 20-20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। सजा पाने वालों में शुभम सोनी, आर्यन ठाकरे और नाइजीरियाई नागरिक इनोसेंट शामिल हैं। वहीं साक्ष्यों के अभाव में अदालत ने छह अन्य अभियुक्तों […]
November 28, 2026
सांकेतिक तस्वीर – फोटो : गांव में लगा बोर्ड विस्तार छत्तीसगढ़ की तीनों पावर कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के 1,501 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर तीन दिसंबर कर दी गई है। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 26 थी। इच्छुक अभ्यर्थी 3 दिसंबर की रात 11:55 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट […]
November 28, 2026
सांकेतिक तस्वीर – फोटो : गांव में लगा बोर्ड विस्तार दंतेवाड़ा जिले में वन विभाग ने बैलाडीला की पहाड़ियों पर स्थित डिपॉजिट-14 से एनएमडीसी का लौह अपशिष्ट बहकर आरक्षित वन क्षेत्र में फैलने पर महाप्रबंधक के खिलाफ वन अपराध प्रकरण दर्ज किया है। शुरुआती आकलन के आधार पर एनएमडीसी पर छह से सात करोड़ रुपये […]
