रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार में हत्या:पटना में 20 साल के युवक को चाकू से गोदा, घर से कुछ ही दूरी पर घटना से सनसनी – Patna Paliganj 20 Year Old Youth Shahzad Mansoori Stabbed To Death
पटना

बिहार में हत्या:पटना में 20 साल के युवक को चाकू से गोदा, घर से कुछ ही दूरी पर घटना से सनसनी – Patna Paliganj 20 Year Old Youth Shahzad Mansoori Stabbed To Death

November 24, 2026


patna paliganj 20 year old youth shahzad mansoori stabbed to death

(प्रतीकात्मक फोटो)

विस्तार

राजधानी पटना के पालीगंज अनुमंडल में अपराधियों ने 20 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र के सिंघाड़ा गांव में हुई। युवक का शव उसके घर से कुछ ही दूरी पर मिला। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई, जबकि परिवार में चीख-पुकार मची हुई है।

मृतक की पहचान सिंघाड़ा गांव निवासी मुमताज मंसूरी के पुत्र शहजाद मंसूरी (20) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक की चाकू से गोदकर हत्या की गई। वारदात के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही दुल्हिनबाजार थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी सूचना दी गई है। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर हत्या से जुड़े तमाम पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

हत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं

फिलहाल शहजाद की हत्या किस वजह से की गई और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस आपसी रंजिश, किसी विवाद या अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस पड़ताल में जुटी है।

घटना के बाद सिंघाड़ा गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों के बीच भी हत्याकांड को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। अब पुलिस की जांच के बाद ही हत्या की वजह और इसमें शामिल लोगों के बारे में जानकारी सामने आ सकेगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X