रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
रोहतक:महंत बाबा बालकनाथ के खिलाफ टिप्पणी करने का मामला, राजस्थान के पूर्व विधायक को छह माह की कैद – Case Involving Remarks Against Mahant Baba Balaknath Former Rajasthan Mla Sentenced To Six Months In Prison
रोहतक

रोहतक:महंत बाबा बालकनाथ के खिलाफ टिप्पणी करने का मामला, राजस्थान के पूर्व विधायक को छह माह की कैद – Case Involving Remarks Against Mahant Baba Balaknath Former Rajasthan Mla Sentenced To Six Months In Prison

November 24, 2026


Case involving remarks against Mahant Baba Balaknath Former Rajasthan MLA sentenced to six months in prison

एक कार्यक्रम के दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ महंत बाबा बालकनाथ।
– फोटो : संवाद

विस्तार

मस्तनाथ मठ के महंत एवं राजस्थान के विधायक बाबा बालकनाथ के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने पर सीजेएम मोहम्मद सगीर की अदालत ने सोमवार को बिरोहड़ के पूर्व विधायक बलजीत यादव को छह माह की कैद व 5 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। कोर्ट के फैसले पर महंत बालकनाथ ने कहा कि कोर्ट ने आरोपी पूर्व विधायक को दोषी मानते हुए छह माह कैद की सजा सुनाई है। और कड़ी सजा दिलवाने के लिए हाईकोर्ट में जाएं या नहीं इसको लेकर वकीलों से बातचीत करके निर्णय लेंगे सितंबर 2021 में 

अदालत में याचिका दायर करके महंत बालकनाथ ने कहा था कि मार्च 2021 में राजस्थान के अलवर में बहरोड़ के तत्कालीन विधायक बलजीत यादव ने अलवर के तत्कालीन भाजपा सांसद महंत बाबा बालक नाथ योगी के प्रति अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया और निराधार आरोप लगाए। इन आरोपों के चलते बाबा बालक नाथ की मानहानि हुई है क्योंकि बाबा बालक नाथ उस समय न केवल सांसद थे बल्कि रोहतक स्थित अस्थल बोहर के मस्तनाथ मठ के महंत भी हैं। उनके अनुयायियों को विधायक के शब्दों से ठेस पहुंची है। तभी से जिला अदालत में सुनवाई चल रही थी। सोमवार को सीजेएम मोहम्मद सगीर की अदालत ने पूर्व विधायक बलजीत यादव को दोषी मानते हुए छह माह कैद व पांच हजार रुपये जुर्माना भरने की सजा सुनाई। ……. 

कोर्ट में पूर्व विधायक बोले, दो दिन पहले हुई है मां के हृदय की सर्जरी, जुर्माना लगाकर छोड़ा जाए 

दोषी करार देने के बाद सजा पर बहस के दौरान पूर्व विधायक बलजीत यादव ने कोर्ट में कहा, वे अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य हैं। 82 साल की उम्र में मां की दो दिन पहले ही हृदय की सर्जरी हुई है। वे अकेले ही मां की देखभाल करने वाले हैं। उन्हें दया करके जुर्माना लगाकर ही छोड़ा जाए। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील के बाद निर्णय सुनाया। 

कोर्ट ने कहा पूर्व विधायक नरमी का हकदार नहीं, राजनीतिक लाभ पाने के लिए की अमर्यादित टिप्पणी 

कोर्ट ने अपने निर्णय में कहा है कि पूर्व विधायक ने राजनीतिक लाभ पाने के लिए सार्वजनिक तौर पर अमर्यादित टिप्पणी की। एक तरह से शिकायतकर्ता की प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास किया गया। कोर्ट दोषी को केवल जुर्माना लगाकर छोड़ने की नरमी का हकदार नहीं मानता। फिर भी दोषी की उम्र व उनकी तरफ से बताई गई अन्य सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कोर्ट दोषी को धारा 500 आईपीसी के तहत छह माह की साधारण कारावास की सजा देती है। साथ ही पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया जाता है। अगर दोषी इस मामले की जांच और मुकदमे के दौरान जो अवधि हिरासत में व्यतीत कर चुके हैं उसे सजा से घटा दिया जाएगा।

कोर्ट के फैसले पर लूंगा वकीलों की राय : महंत बाबा बालकनाथ 

पूर्व विधायक बलजीत यादव को मानहानि केस में छह माह की कैद पर याचिकाकर्ता एवं मस्तनाथ मठ के महंत बाबा बालकनाथ का कहना है कि कोर्ट के आदेशों की कॉपी मिल गई है। वकीलों से सलाह करके जल्द निर्णय लेंगे कि और कड़ी सजा दिलाने के लिए हाईकोर्ट जाएं या नहीं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X