रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
पिथौरागढ़:धारचूला के आंतरिक मार्गों पर आज से फिर शुरू होगा डामरीकरण, चार से पांच दिन में पूरा होगा काम – Blacktopping Work On The Internal Roads Of Dharchula Will Resume Today
पिथौरागढ़

पिथौरागढ़:धारचूला के आंतरिक मार्गों पर आज से फिर शुरू होगा डामरीकरण, चार से पांच दिन में पूरा होगा काम – Blacktopping Work On The Internal Roads Of Dharchula Will Resume Today

November 24, 2026


Blacktopping work on the internal roads of Dharchula will resume today

लोक निर्माण विभाग के धारचूला नगर में डामरीकरण का कार्य शुरू।
– फोटो : संवाद

विस्तार

पिथौरागढ़ जिले में आंतरिक मार्गों पर मंगलवार से एक बार फिर डामरीकरण का कार्य शुरू होगा। लोक निर्माण विभाग एक करोड़ रुपये की लागत से दो किलोमीटर के दायरे में सड़क का डामरीकरण कराएगा। विभाग ने कार्य सुचारु रूप से पूरा कराने के लिए प्रशासन और पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग मांगा है।

लोक निर्माण विभाग ने इससे पहले दो नवंबर की रात डामरीकरण का कार्य शुरू किया था, लेकिन व्यावहारिक दिक्कतों और सुरक्षा की दृष्टि से कार्य में परेशानी आने के कारण इसे बंद करना पड़ा था। अब विभाग ने मंगलवार से दोबारा काम शुरू करने की तैयारी की है। विभाग के अधिशासी अभियंता मोहम्मद राशिद खान ने कार्य के दौरान किसी तरह का विवाद न हो और डामरीकरण सुचारु रूप से चले, इसके लिए प्रशासन और पुलिस प्रशासन को पत्र भेजकर सहयोग मांगा है।

विभाग ने नगर के विभिन्न संगठनों और जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग की अपील की है। साथ ही प्रशासन से निर्माण सामग्री, मलबा और वाहनों को मार्ग से हटवाने का अनुरोध किया है, ताकि काम में बाधा न आए। विभाग के अनुसार ठेकेदार के श्रमिक और मशीनें कार्यस्थल पर पहुंच चुके हैं। डामरीकरण का काम चार से पांच दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

कार्य पूरा होने से नगरवासियों के साथ विभिन्न गांवों से आने वाले ग्रामीणों को भी आवागमन में राहत मिलेगी। उन्हें लंबे समय से मार्ग पर बने गड्ढों से निजात मिल सकेगी। व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा सहित नगरवासियों ने विभाग से सड़क निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X