रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
आज का मौसम कैसा रहेगा?:छत्तीसगढ़ में शुष्क रहेगा आज का दिन, गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड – Cg Weather Updete News: Weather Conditions In Chhattisgarh Today
रायपुर

आज का मौसम कैसा रहेगा?:छत्तीसगढ़ में शुष्क रहेगा आज का दिन, गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड – Cg Weather Updete News: Weather Conditions In Chhattisgarh Today

November 24, 2026


CG Weather updete news: Weather conditions in Chhattisgarh today

ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल
– फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मंगलवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगले तीन दिनों में उत्तरी छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। प्रदेश के बाकी भागों में अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव के संकेत नहीं है। 

कैसे रहे पिछले 24 घंटे?

छत्तीसगढ़ में सोमवार को अधिकांश स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश हुई। प्रदेश में सबसे अधिक 31.6 डिग्री सेल्सियस तापमान जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया। 

जानें रायपुर के मौसम का हाल?

24 नवंबर को आकाश मेघमय रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 30 डिग्री सेल्सियस और 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है ।

देखें इन जिलों का तापमान

प्रदेश के जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें, तो माना एयरपोर्ट रायपुर में अधिकतम तापमान 29.9 और न्यूनतम 19.9 रहा। इसी तरह बिलासपुर में अधिकतम 29.2 और न्यूनतम 16.6, पेंड्रा रोड में अधिकतम 29.4 और न्यूनतम 14.4, अंबिकापुर में अधिकतम 28.3 और न्यूनतम 11.4 दर्ज किया गया। जगदलपुर में अधिकतम 30.4 और न्यूनतम 14.1, दुर्ग में अधिकतम 31.8न्यूनतम 15.04 दर्ज किया गया।  

कहां पर कितनी हुई बारिश? ( आंकड़े सेमी. में )

निरंक (कहीं नहीं)

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X