रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
भारत बनाम न्यूजीलैंड:मिचेल को क्राइस्टचर्च में अधिक उछाल मिलने की उम्मीद, दूसरे टेस्ट को लेकर क्या बोले? – Ind Vs Nz: New Zealand All-rounder Daryl Mitchell Expecting More Bounce At Hagley Oval
क्रिकेट

भारत बनाम न्यूजीलैंड:मिचेल को क्राइस्टचर्च में अधिक उछाल मिलने की उम्मीद, दूसरे टेस्ट को लेकर क्या बोले? – Ind Vs Nz: New Zealand All-rounder Daryl Mitchell Expecting More Bounce At Hagley Oval

November 24, 2026


IND vs NZ: New Zealand all-rounder Daryl Mitchell expecting more bounce at Hagley Oval

भारत बनाम न्यूजीलैंड
– फोटो : Black caps

विस्तार

बेसिन रिजर्व की पाटा पिच पर पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहने के बाद न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डेरिल मिचेल को उम्मीद है कि भारत के खिलाफ हैगली ओवल में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में बल्ले और गेंद के बीच बेहतर मुकाबला होगा क्योंकि यहां पिच से अधिक उछाल मिलने की संभावना है। मिचेल ने नाबाद 49 रन बनाकर पहला टेस्ट ड्रॉ कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि बेसिन रिजर्व की पिच ने उम्मीद के मुताबिक व्यवहार नहीं किया।

मिचेल ने शुक्रवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले कहा, बेसिन रिजर्व की पिच प्रकृति ऐसी है कि वह शुरुआत में आमतौर पर काफी हरी-भरी दिखती है। हमें उम्मीद नहीं थी कि यह इतनी धीमी होगी और इस पर गेंद नीचे रहेगी। अब हम हैगली ओवल में खेलेंगे और मुझे उम्मीद है कि यहां थोड़ी उछाल होगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X