यमुनानगर:कड़ाके की ठंड पर भारी पड़ी श्रद्धालुओं की आस्था, आधी रात को तीनों सरोवरों में उमड़ा जनसैलाब – Devotion Of Pilgrims Prevailed Over Intense Cold In Yamunanagar

कपालमोचन मेले में आस्था का सैलाब
November 24, 2026

कपालमोचन मेले में आस्था का सैलाब
गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व और कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर सोमवार आधी रात को कपालमोचन मेले में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। रात 12 बजे से ही कपालमोचन, ऋणमोचन और सूरजकुंड सरोवर में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगानी शुरू कर दी। रात के समय न्यूनतम तापमान करीब नौ डिग्री सेल्सियस होने के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। कड़ाके की ठंड की परवाह किए बिना श्रद्धालु पवित्र सरोवरों में स्नान करने पहुंचे। इसके बाद श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा साहिब पहली और दसवीं पातशाही में माथा टेककर गुरु घर का आशीर्वाद लिया।
सरोवरों के किनारे श्रद्धालुओं ने दीपदान किया और परिवार की सुख-समृद्धि व सलामती की कामना की। आधी रात को अचानक बढ़ी भीड़ के कारण मेला क्षेत्र की सड़कों पर भी श्रद्धालुओं की भारी आवाजाही रही। भीड़ में एक-दूसरे से बिछड़ने का डर ऐसा था कि कई श्रद्धालु एक-दूसरे का पल्लू और चादर पकड़कर चलते नजर आए। स्नान के दौरान व्यवस्था बनाए रखने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मियों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्नान और पूजा-अर्चना के बाद अनेक श्रद्धालु रात को ही अपने वाहनों से घरों की ओर रवाना होने लगे।
ड्रोन शो देखने के लिए 20 मिनट तक थम गया मेला
इससे पहले प्रशासन की ओर से आयोजित लेजर, साउंड एवं ड्रोन शो ने भी श्रद्धालुओं को आकर्षित किया। आसमान में रंग-बिरंगी रोशनी और ड्रोन से बनी आकृतियों को देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध रह गया। करीब 20 मिनट तक चले इस शो को देखने के लिए मेला क्षेत्र में मानो समय थम गया। सड़कों पर चल रहे श्रद्धालु भी जहां थे, वहीं रुककर आसमान की ओर देखने लगे। इससे सड़कों पर इतनी भीड़ हो गई कि पांव रखने तक की जगह नहीं बची।
ड्रोन शो के दौरान आसमान में गुरु नानक देव जी, गुरु गोविंद सिंह जी और बाबा बंदा सिंह बहादुर की आकृतियां बनाई गईं। इसके अलावा आदिबद्री स्थित माता मंत्रा देवी मंदिर, कपालमोचन के गऊ-बच्चा मंदिर के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की आकृतियां भी ड्रोन के माध्यम से प्रदर्शित की गईं। आसमान में उभरती इन आकृतियों को देखकर श्रद्धालुओं ने तालियां बजाईं और आयोजन के लिए प्रशासन का आभार जताया। धार्मिक आस्था और आधुनिक तकनीक के इस संगम ने मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए यादगार दृश्य प्रस्तुत किया।
November 29, 2026
यमुनानगर। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने जिले की कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए कई थाना और चौकी प्रभारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में छह थानों के एसएचओ बदले गए हैं। इसके अलावा कई पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह के मुताबिक इंस्पेक्टर […]
November 28, 2026
यमुनानगर। जिले में इस बार पिछले साल के मुकाबले सर्दी का असर भले ही कुछ कम है। लेकिन लोगों की सेहत पर इसका असर साफ दिखाई देने लगा है। मौसम में बदलाव के बीच गले से जुड़ी बीमारियों के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में सबसे ज्यादा मरीज गला दर्द, […]
November 28, 2026
भाटिया सभा की ओर से शुक्रवार को शहर में पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
