रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
भिवानी:छह साल के अनाथ पर बुआ का सितम, चोरी के शक में बुरी तरह पीटा; पड़ोसियों ने बनाई वीडियो – Aunt Abuses Six-year-old Orphan In Bhiwani; Beats Him Severely On Suspicion Of Theft
भिवानी

भिवानी:छह साल के अनाथ पर बुआ का सितम, चोरी के शक में बुरी तरह पीटा; पड़ोसियों ने बनाई वीडियो – Aunt Abuses Six-year-old Orphan In Bhiwani; Beats Him Severely On Suspicion Of Theft

November 24, 2026


Aunt abuses six-year-old orphan in Bhiwani; beats him severely on suspicion of theft

मौके की तस्वीर
– फोटो : संवाद

विस्तार

गांव लेघा भानान में अपनी बुआ के पास रह रह रहे छह साल के मासूम बच्चे पर बुआ के सितम का मामला सामने आया है। इसकी एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर गो रक्षा दल सदस्यों ने वायरल की है। जिसके बाद बच्चे को बुआ के घर से रेस्क्यू किया गया है। बच्चे के माता-पिता की मौत हो चुकी है। इसके बाद करीब तीन साल से छह साल का बच्चा अपनी बुआ के पास रह रहा है। पड़ोसियों के अनुसार बुआ बच्चे को अक्सर बेरहमी से पीटती है। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस नने बच्चे को रेस्क्यू किया वहीं बुआ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव लेघां हेतवान में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत विधवा महिला ने 100 रुपए चोरी होने के शक में छह साल के भतीजे पर खूब डंडे बरसाए। पिटाई के दौरान बच्चा बुरी तरह चिल्लाता रहा, लेकिन महिला का कलेजा नहीं पसीजा और उस पर डंडों की बौछार करती रही। इस दौरान बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी ने इसका वीडियो बनाकर गो रक्षकों को भेजा। जिसके बाद इस वीडियो को पुलिस को दिया गया।

पुलिस ने इस संबंध में संज्ञान लेते हुए बच्चे को रेस्क्यू किया। गो रक्षा दल के ग्रामीण अध्यक्ष बिजेंद्र रक्षक सहित दुर्गा शक्ति ग्रुप और भगत सिंह ग्रुप की टीमें मौके पर पहुंचीं। उन्होंने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया और बुआ के चंगुल से बच्चे को सुरक्षित रेस्क्यू करवाया। करीब तीन साल पहले बच्चे के माता पिता की मौत के बाद उसे यहां बुआ के पास लाया गया गया था। बच्चा मूल रूप से हांसी का है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X