रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Hamirpur (himachal) News:चित्रों में बुद्ध के दर्शन और मातृत्व के रंग – The Philosophy Of The Buddha And The Hues Of Motherhood In The Paintings
हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश)

Hamirpur (himachal) News:चित्रों में बुद्ध के दर्शन और मातृत्व के रंग – The Philosophy Of The Buddha And The Hues Of Motherhood In The Paintings

November 24, 2026


The philosophy of the Buddha and the hues of motherhood in the paintings

नग्गर में गुजरात के चित्रकार की प्रदर्शनी को निहारते मुख्याति​थि अन्य लोग। स्त्रोत पाठक

नग्गर रौरिक आर्ट गैलरी में गुजरात के चित्रकार बिपिनचंद्र की एकल प्रदर्शनी शुरू

भवचक्र, कर्मों के फल और पारिवारिक स्नेह को कैनवास पर उकेरा

संवाद न्यूज एजेंसी

नग्गर (कुल्लू)। अंतरराष्ट्रीय रौरिक मेमोरियल ट्रस्ट नग्गर में गुजरात के वरिष्ठ चित्रकार बिपिन चंद्र एन धामेल की एकल चित्रकला प्रदर्शनी शुरू हुई। गुजरात राज्य ललित कला अकादमी के सहयोग से आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन रूसी क्यूरेटर सहायक दमित्री सुरगिन और गुजरात की पर्यटक ग्रेसी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान भारतीय क्यूरेटर सुरेश कुमार नड्डा भी मौजूद रहे।

प्रदर्शनी में करीब 45 चित्र प्रदर्शित किए गए हैं। इनमें भवचक्र, बौद्ध दर्शन, मातृत्व और परिवार जैसे विषयों को प्रमुखता से दर्शाया गया है। चित्रों के माध्यम से भगवान बुद्ध के जीवन दर्शन, उनके संदेशों और अच्छे-बुरे कर्मों के परिणामों को उकेरा गया है। वहीं, मातृत्व पर आधारित कलाकृतियों में मनुष्यों और पशु-पक्षियों का अपनी संतानों के प्रति प्रेम, स्नेह और जिम्मेदारी का भाव नजर आता है।

चित्रकार बिपिन चंद्र ने बताया कि इन कलाकृतियों के जरिये आध्यात्मिकता और पारिवारिक संवेदनाओं को अभिव्यक्त करने का प्रयास किया गया है। सभी चित्र कैनवास पर एक्रेलिक रंगों से तैयार किए गए हैं। अतिथियों ने कलाकार की कलाकृतियों की सराहना की। प्रदर्शनी 26 नवंबर तक दर्शकों के अवलोकन के लिए खुली रहेगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X