रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
एमपी:रतलाम में मादक पदार्थ तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, 7.20 लाख रुपये का डोडाचूरा जब्त – Youth From Mandsaur District Arrested For Drug Trafficking 3 Quintals And 60 Kg Of Poppy Husk And A Car Seized
रतलाम

एमपी:रतलाम में मादक पदार्थ तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, 7.20 लाख रुपये का डोडाचूरा जब्त – Youth From Mandsaur District Arrested For Drug Trafficking 3 Quintals And 60 Kg Of Poppy Husk And A Car Seized

November 24, 2026


Youth from Mandsaur district arrested for drug trafficking 3 quintals and 60 kg of poppy husk and a car seized

पुलिस की गिरफ्त में नीचे बैठा आरोपी

विस्तार

मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जावरा औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी कार से डोडाचूरा की तस्करी कर रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से 3 क्विंटल 60 किलो डोडाचूरा और कार जब्त की है। जब्त डोडाचूरा की कीमत 7 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, एसपी अमित कुमार के निर्देशन और एएसपी (रतलाम ग्रामीण) विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जावरा सीएसपी युवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन और जावरा औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी सुमित मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उज्जैन बायपास पर घेराबंदी की।

पढे़ं: गुजरात के भुज में ट्रक ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, झाबुआ के एक ही गांव के चार मजदूरों की मौत

पुलिस ने हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह के सामने कार सवार युवक को हिरासत में लिया। उसकी पहचान 24 वर्षीय जुझार खराड़ी पिता भेरुलाल खराड़ी निवासी ग्राम पिपलखेड़ी, थाना भावगढ़, जिला मंदसौर के रूप में हुई। पुलिस ने कार (एमपी-04-सीवाय-2693) की तलाशी ली तो उसमें प्लास्टिक के 18 कट्टों में भरा 3 क्विंटल 60 किलो डोडाचूरा मिला।

पुलिस ने कार और डोडाचूरा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने यह नहीं बताया कि वह डोडाचूरा कहां से लाया था और कहां ले जा रहा था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X