महासमुंद:बिना लाइसेंस चल रहा आंचल नर्सिंग होम सील, बिना डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ हो रहे थे ऑपरेशन – Mahasamund Anchal Nursing Home Sealed Without License

नर्सिंग होम सील
November 24, 2026

नर्सिंग होम सील
महासमुंद जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महासमुंद जिले के कोमाखान क्षेत्र में बिना वैध लाइसेंस के संचालित आंचल नर्सिंग होम को नियमों के गंभीर उल्लंघन के चलते तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देश पर नर्सिंग होम एक्ट के निरीक्षण दल द्वारा उक्त अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया था।
जांच के दौरान निरीक्षण दल ने पाया कि अस्पताल के भीतर एक मरीज का सिजेरियन ऑपरेशन किया गया था और एक नसबंदी की मरीज भर्ती थी। निरीक्षण के समय अस्पताल में न तो कोई योग्य चिकित्सक मौजूद था और न ही कोई प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ वहां उपस्थित था।
बिना वैध लाइसेंस चल रहा था अस्पताल
जांच दल द्वारा दस्तावेज की मांग किए जाने पर अस्पताल प्रबंधन कोई भी वैध पंजीयन अथवा लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। मौके पर पूछताछ के दौरान प्रबंधन ने यह बात स्वीकार की कि वे बिना किसी वैध दस्तावेज के पिछले आठ माह से ओपीडी का संचालन कर रहे थे। इसके साथ ही पिछले चार माह से मरीजों को भर्ती करके उनके ऑपरेशन और उपचार का कार्य भी किया जा रहा था।
कारण बताओ नोटिस के बाद कार्रवाई
निरीक्षण दल ने घटना की पूरी जांच और पालन प्रतिवेदन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सौंप दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा संबंधित अस्पताल संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।
अस्पताल प्रबंधन की ओर से नोटिस का कोई संतोषजनक जवाब और वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने के बाद यह कदम उठाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आंचल नर्सिंग होम को सील बंद करने की कार्रवाई पूरी की।
November 28, 2026
अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई करने पहुंची आबकारी टीम के साथ मारपीट हुई। घटना में एसआई, आरक्षक और सेल्समैन घायल हुए हैं।
November 27, 2026
महासमुंद जिले के बसना पुलिस ने पलसापाली अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान एक कार से लगभग 90 लाख रुपये कीमत की 52 किलो से अधिक अवैध चांदी और तीन लाख रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्रों में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत यह कार्रवाई की है। पुलिस […]
November 23, 2026
Crime demo विस्तार छत्तीसगढ़ में चावल कारोबार से जुड़ी 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने महासमुंद के राइस मिलर को हिरासत में लिया है। पुलिस ने महासमुंद में दबिश देकर आरोपी व्यापारी को पकड़ा। पकड़ा गया आरोपी सालासर बालाजी फूड्स का प्रोपराइटर विनय अग्रवाल है। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर […]
