रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सीजी:जांजगीर में महुआ शराब की अवैध फैक्ट्री पर पुलिस का छापा, 95 लीटर शराब जब्त; 3.20 लाख का सामान बरामद – Police Crackdown On Illegal Mahua Liquor: Raid At Sabariya Dera In Bade Ameri, 95 Litres Of Country-made Mahua
जांजगीर-चांपा

सीजी:जांजगीर में महुआ शराब की अवैध फैक्ट्री पर पुलिस का छापा, 95 लीटर शराब जब्त; 3.20 लाख का सामान बरामद – Police Crackdown On Illegal Mahua Liquor: Raid At Sabariya Dera In Bade Ameri, 95 Litres Of Country-made Mahua

November 24, 2026


Police Crackdown on Illegal Mahua Liquor: Raid at Sabariya Dera in Bade Ameri, 95 Litres of Country-Made Mahua

पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार।

विस्तार

जांजगीर-चांपा जिले में अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। मंगलवार सुबह अकलतरा अनुभाग की संयुक्त टीम ने दबिश दी। इस दौरान 95 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई।

यह कार्रवाई ग्राम बड़े अमेरी के नाला किनारे स्थित सबरिया डेरे में हुई। मौके से शराब बनाने में इस्तेमाल तीन एल्युमीनियम हांडियां मिलीं। प्लास्टिक पाइप, टुल्लू पंप और दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गईं। जब्त की गई कुल सामग्री की कीमत 3 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस को 24 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी। जानकारी मिली थी कि कुछ लोग अवैध रूप से हाथ भट्टी से शराब बना रहे हैं। एसडीओपी अकलतरा डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम गठित हुई। अकलतरा, मुलमुला थाना और कोटमी पुलिस सहायता केंद्र की टीम ने सुबह तड़के दबिश दी।

कार्रवाई का विवरण

मौके पर एक बड़ा चूल्हा बनाकर तीन हांडियों से शराब बनाई जा रही थी। पुलिस ने छह प्लास्टिक जरीकेन में रखी 95 लीटर शराब जब्त की। जब्त शराब की कीमत 9,500 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने होंडा हॉर्नेट और पल्सर N250 मोटरसाइकिलें भी जब्त कीं।

आरोपी गिरफ्तार और अन्य की तलाश

मामले में बाबूलाल गौड़ (22) को गिरफ्तार किया गया है। वह बड़े अमेरी कोटमीसोनार का निवासी है। आरोपी के खिलाफ अकलतरा थाने में अपराध क्रमांक 695/2026 के तहत आबकारी एक्ट की धारा 34(2) और 59(क) में मामला दर्ज हुआ है। उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। बाबूलाल के बयान में आशीष गौड़ और राकेश गौड़ की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस अब इन दोनों की तलाश कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X