रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
खूनी खेल:अधेड़ की हत्या कर शव के सिर पर रखा चापड़, शराब पार्टी में हुए विवाद के बाद घटना होने की आशंका – Middle-aged Man Murdered, Cleaver Placed On His Severed Head
हरदोई

खूनी खेल:अधेड़ की हत्या कर शव के सिर पर रखा चापड़, शराब पार्टी में हुए विवाद के बाद घटना होने की आशंका – Middle-aged Man Murdered, Cleaver Placed On His Severed Head

November 24, 2026


Middle-aged man murdered, cleaver placed on his severed head

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस

विस्तार

लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर नई मंडी के पास अधेड़ की सिर में चापड़ मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार दोपहर बाद अधेड़ का शव पड़ा मिलने की जानकारी से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की, जबकि फॉरेंसिक टीम ने मौके से तीन नमूने भी जुटाए हैं। प्राथमिक जांच में शराब पार्टी में हुए विवाद के चलते हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। अधेड़ के साथ काम करने वाले एक शख्स की तलाश पुलिस कर रही है। खास बात यह है कि हत्यारे ने अधेड़ को मार डालने के बाद चापड़ उनके सिर पर ही रख दिया।

अतरौली थाना क्षेत्र के देवपाई निवासी सतीश कुमार शुक्ला (50) संडीला में नई मंडी के पास स्थित सर्विस सेंटर पर वाहनों की धुलाई का काम करते थे। यह सेंटर उन्नाव के बेहटा मुजाबर निवासी सेवानिवृत्त दरोगा अशोक तिवारी का है। सर्विस सेंटर की देखरेख उनका बेटा अभिषेक तिवारी करता है। सतीश शुक्ला का शव मंगलवार दोपहर बाद नई मंडी के पास ही स्थित विनोद के खेत में पड़ा मिला। शव के सिर पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान थे।

शव के सिर पर ही चापड़ भी रखा हुआ था। घटना की जानकारी पुलिस को अभिषेक तिवारी ने दी। कुछ ही देर में पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। मौके से जरूरी नमूने जुटाए गए। सर्विस सेंटर पर सतीश के साथ अकबरपुर निवासी मनोज वाजपेयी और उन्नाव के बेहटा मुजाबर निवासी नन्हई भी काम करते हैं। फिलहाल पुलिस ने पूछताछ के लिए कन्हई को हिरासत में लिया है। मनोज की तलाश पुलिस कर रही है। अब तक की जांच में पता चला है कि मनोज और सतीश ने सोमवार रात और मंगलवार सुबह भी शराब पार्टी की थी। इस दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ था। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। अभी तक शराब के नशे में विवाद होने के कारण घटना होने की बात पता चली है। पुलिस मनोज की तलाश कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X