Hamirpur News:नेग के विवाद में किन्नरों के दो गुट भिड़े, थाने पहुंचकर की शिकायत – Two Groups Of Transgender Individuals Clashed Over A Dispute Regarding Ceremonial Payments (*neg*); They Later Reached The Police Station To Lodge A Complaint
भरुआ सुमेरपुर। कस्बे में नेग लेने को लेकर किन्नरों के दो गुटों के बीच विवाद हो गया। एक गुट ने थाने पहुंचकर हंगामा किया और दूसरे गुट पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कस्बे के ईदगाह मुहाल निवासी किन्नर गुरु अफसाना की चेले काजल किन्नर ने तहरीर में बताया कि 22 नवंबर को वह कस्बे में पुराने स्टेट बैंक के पास नेग लेने गई थी। इसी दाैरान देवगांव मार्ग पर रहने वाली अंजना किन्नर आठ-दस अज्ञात लोगों के साथ वहां पहुंच गई और उसके साथ विवाद करते हुए मारपीट पर उतारू हो गई। उसने किसी तरह अपनी जान बचाई। सोमवार को काजल अपने साथियों के साथ थाने पहुंची और हंगामा करते हुए अंजना किन्नर को कस्बे से बाहर करने की मांग की। थानाध्यक्ष राममोहन राय ने दोनों पक्षों को समझाकर मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
