Sultanpur News:बाबाजी के सगरा में आज से लगेगा मेला – A Fair Will Begin Today At Babaji’s Sagra

बंधुआकला के सगरा मेले में लकड़ी का तख्त तैयार करते कारीगर। संवाद
November 24, 2026

बंधुआकला के सगरा मेले में लकड़ी का तख्त तैयार करते कारीगर। संवाद
बंधुआकला। बाबाजी का सगरा फिर ऐतिहासिक मेले की रौनक से गुलजार होने जा रहा है। मंगलवार से शुरू होने वाले एक माह के मेले की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। मैदान में लकड़ी के फर्नीचर की दुकानें सजने लगी हैं। मेले में जिले के अलावा अयोध्या, अमेठी, प्रतापगढ़, जौनपुर और रायबरेली से व्यापारी पहुंच गए हैं।
मेले का सबसे बड़ा आकर्षण लकड़ी का बाजार है। यहां तख्त, चारपाई, दरवाजे, खिड़कियां, कुर्सी, मेज, अलमारी और डबल बेड सहित कई तरह के फर्नीचर मिलेंगे। व्यापारी अपने साथ लकड़ी का कच्चा माल लेकर आए हैं। कारीगर अर्जुन विश्वकर्मा ने बताया कि करीब एक महीने तक मेले में रहकर ग्राहकों की पसंद और नाप के अनुसार फर्नीचर तैयार करेंगे। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग जरूरत और बजट के मुताबिक सामान खरीदने पहुंचते हैं। लकड़ी के बाजार के साथ घरेलू सामान और मनोरंजन के साधन भी मेले की रौनक बढ़ाएंगे।
धार्मिक आस्था का भी है विशेष महत्व
बाबा सहजराम मठ के महंत जीतू दास ने बताया कि सगरा मेला खरीदारी के साथ धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व भी रखता है। यहां प्रत्येक वर्ष चैत्र रामनवमी और कार्तिक पूर्णिमा पर मेला लगता है। श्रद्धालु प्राचीन मठ में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। मान्यता है कि मेले में स्नान के बाद बाबा के मठ में माथा टेकने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। दो दिन मुख्य आयोजन के बाद भी लकड़ी का बाजार करीब एक महीने तक गुलजार रहता है।
November 29, 2026
गोसाईगंज। सऊदी अरब से 42 दिन बाद शुक्रवार रात इटकौली निवासी सफीउद्दीन का शव घर पहुंचा। परिजनों ने रात में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इटकौली निवासी सफीउद्दीन 27 मई 2025 को सऊदी अरब गए थे। वहां 16 अक्तूबर को सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी। घटना की सूचना मिलने के […]
November 28, 2026
भदैंया। जनपद स्तरीय परिषदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में भदैंया के खिलाड़ियों ने लगातार 12वीं बार शानदार प्रदर्शन कर ब्लॉक का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि में उच्च प्राथमिक विद्यालय नारायणपुर के छात्र-छात्राओं की अहम भूमिका रही। शनिवार को विद्यालय परिसर में पदक विजेता खिलाड़ियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में […]
November 28, 2026
भदैंया। ब्लॉक के कामतागंज बाजार से शिवगढ़ तक जाने वाले मार्ग पर जल जीवन मिशन की पाइपलाइन बिछाने के लिए की गई खोदाई से सड़क की पटरी एक साल से क्षतिग्रस्त है। इससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। बरसड़ा के पास करीब दो किलोमीटर तक सड़क की पटरी गायब है और गड्ढे बने हुए […]
