रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बहराइच

Bahraich News:जहरीला पदार्थ खाने से किशोर की मौत – Teenager Dies After Consuming Poisonous Substance

November 24, 2026


मिहींपुरवा। मुर्तिहा कोतवाली के गंगापुर गांव में रविवार को जहरीला पदार्थ खाने से 17 वर्षीय चंदन मौर्य की मौत हो गई। घटना से पहले बनाए गए एक वीडियो में वह माता-पिता से माफी मांगता नजर आ रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती है।

गंगापुर निवासी चंदन रविवार को परिवार के किसी सदस्य की बात से आहत था। इसके बाद उसने घर से बाहर जाकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद वह घर लौटा तो उसकी हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उसकी बहन काजल और बहनोई रोहित उसे सीएचसी मोतीपुर ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव घर ले गए।

वीडियो में चंदन अपने माता-पिता से बार-बार माफी मांगने के साथ ही अपने इस कदम के लिए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई न करने की अपील करता नजर आ रहा है।

मुर्तिहा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यतींद्र सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं मिली है। मामले की जानकारी कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X