रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
देवरिया

Deoria News:लोहिया के विचारों पर चलती है सपा – The Sp Follows The Ideas Of Lohia

November 24, 2026


बरहज। सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर ने कहा कि सपा लोहिया के विचारों पर चलने वाली पार्टी है। सपा सांसद नगर के करूअना चौराहे पर समाजवादी पार्टी के संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे।

सांसद ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोहन सेतु निर्माण आज भी अधर में है। कार्यक्रम को पूर्व सांसद कनकलता सिंह, विजय लाल यादव, वीरेंद्र चौधरी, गेनालाल यादव आदि ने संबोधित किया।

उधर कपरवार के परसियां चौबे में लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अर्जुन सिंह, गिरेंद्र प्रताप यादव और लवरछी में विजय रावत के नेतृत्व में सपा संस्थापक की जयंती मनाई गई।

इस दौरान जिलाध्यक्ष व्यास यादव, बेचूलाल चौधरी, वीरेंद्र गुप्त, जयप्रकाश सिंह, रामबहादुर यादव, गोपी यादव, सीताराम यादव, सतीश यादव आदि मौजूद रहे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X