रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ramayana Box Office Collection Day 20 Film Crosses Rs 967 Crore Om And Godzilla Minus Zero Report – Entertainment News: Amar Ujala
बॉलीवुड

Ramayana Box Office Collection Day 20 Film Crosses Rs 967 Crore Om And Godzilla Minus Zero Report – Entertainment News: Amar Ujala

November 24, 2026


बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्मों के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। बॉलीवुड, साउथ से लेकर हॉलीवुड तक की फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करने थिएटर्स में सजी हुई हैं। आइए जानते हैं तीनों फिल्मों का अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।

Ramayana Box Office Collection Day 20 Film Crosses Rs 967 Crore OM And Godzilla Minus Zero Report

रामायण
– फोटो : साभार@imdb

‘रामायण’ ने 20वें दिन कमाए इतने करोड़  

‘रामायण’ रिलीज के 20वें दिन बुधवार को 12.07 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इन आंकड़ों के साथ फिल्म का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 1,155.89 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 967.52 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 1,709.65 करोड़ की कमाई कर ली है। हालांकि, फिल्म के भारत में अंतिम आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं।

Ramayana Box Office Collection Day 20 Film Crosses Rs 967 Crore OM And Godzilla Minus Zero Report

फिल्म ओम

‘ओम ऑपरेशन मोल’ के पांचवें दिन की कमाई

धनुष की फिल्म ‘ओम ऑपरेशन मोल’ भी सिनेमाघरों में चल रही है। रिलीज के पांचवें दिन फिल्म ने भारत में 3.23 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 68.71 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 59.18 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म के अंतिम आंकड़े आने बाकी हैं।

Ramayana Box Office Collection Day 20 Film Crosses Rs 967 Crore OM And Godzilla Minus Zero Report

गॉडजिला माइनस जीरो

‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का हाल बेहाल 

हॉलीवुड फिल्म ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन बाकी दोनों फिल्मों के मुकाबले कमजोर रहा है। रिलीज के पांचवें दिन फिल्म ने भारत में 44 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया।

इसके साथ ही फिल्म की कुल भारतीय ग्रॉस कमाई 4.54 करोड़ रुपये और नेट कमाई 3.79 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म के अंतिम बॉक्स ऑफिस आंकड़े अभी आने बाकी हैं।

ये भी पढ़ें- एवेंजर्स डूम्सडे: फिल्म ने एडवांस बुकिंग में मचाया तहलका, ‘रामायण’ और ‘धुरंधर 2’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X