रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Rohtak News:देव दिवाली पर दीयों से जगमगाए मंदिर – Temples Illuminated With Lamps On Dev Diwali
रोहतक

Rohtak News:देव दिवाली पर दीयों से जगमगाए मंदिर – Temples Illuminated With Lamps On Dev Diwali

November 24, 2026


Temples illuminated with lamps on Dev Diwali

41 रोहतक के डेरा श्री बाबा लक्ष्मण पुरी गोकर्ण तीर्थ में देव दिवाली पर दीये जलाते श्रद्धालु व म

संवाद न्यूज एजेंसी

रोहतक। डेरा श्री बाबा लक्ष्मण पुरी गोकर्ण तीर्थ में देव दिवाली पर्व श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया। कार्तिक मास का विधिवत समापन भी हुआ। पूरा तीर्थ व वैश्य कॉलेज रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर देव दिवाली पर जगमगा उठा।

कार्यक्रम में भगवान कृष्ण और बलराम की सुंदर झांकी सजाई गई। इसके दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने दीप जलाकर भगवान की आरती की और सुख-समृद्धि की कामना की। उप आचार्य पंचदशनाम जूना अखाड़ा गोकर्ण पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी कपिलपुरी महाराज ने श्रद्धालुओं को देव दिवाली का महत्व बताया।

उन्होंने कहा कि आज के दिन भगवान शंकर ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था। भगवान शंकर की प्रसन्नता के लिए देवताओं ने काशी में देव दीपावली का उत्सव मनाया था। तभी से यह पर्व मनाया जाता है।

महाराज ने कहा कि कार्तिक मास पुण्य, भक्ति और दान का मास है। दीपदान से जीवन का अंधकार दूर होता है। उन्होंने सभी से धर्म, सदाचार और भाईचारे के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X