रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
श्रावस्ती:तेज रफ्तार बुलेट की टक्कर से सड़क किनारे खड़े अधेड़ की मौत, पुलिस कर रही जांच – Middle-aged Man Standing By Roadside In Shravasti Died After Being Hit By Speeding Bullet
श्रावस्ती

श्रावस्ती:तेज रफ्तार बुलेट की टक्कर से सड़क किनारे खड़े अधेड़ की मौत, पुलिस कर रही जांच – Middle-aged Man Standing By Roadside In Shravasti Died After Being Hit By Speeding Bullet

November 24, 2026


Middle-aged man standing by roadside in Shravasti died after being hit by speeding Bullet

मौके पर जमा लोगों की भीड़।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

यूपी के श्रावस्ती में सोमवार रात सड़क किनारे खड़े 52 वर्षीय अधेड़ को बुलेट सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अधेड़ की मौत हो गई। खबर मिली तो परिवार में चीख-पुकार मच गई।

हादसा नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के भटपुरवाकला गांव में हुआ। हादसे में गांव निवासी मंगरे चौहान (52) की मौत हुई है। बताया गया कि सोमवार रात वह सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान बलरामपुर की ओर से परशुरामपुर जा रहे तेज रफ्तार बुलेट सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मंगरे सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

स्थानीय लोगों से सूचना पर पहुंचे परिजन घायल मंगरे को लेकर सीएचसी, इकौना पहुंचे। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे चार बेटे सुनील, अनिल, प्रियांशु और जितेंद्र तथा दो बेटियां रेशमा और अंजनी को छोड़ गए हैं। पिता की मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सीओ भरत पासवान ने बताया कि सड़क हादसे की जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X