दिलीपपुर बाजार में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन, मंगलवार को कथाव्यास आचार्य अमित कृष्ण शास्त्री महाराज ने सुदामा चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को भक्ति, प्रेम, पारिवारिक संस्कार और जीवन में धर्म के महत्व का संदेश दिया। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण, राधा और गोपियों के साथ फूलों की होली की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई। फूलों की होली में हजारों श्रद्धालु नाचते-गाते हुए जयकारे लगाने लगे। पूरा पंडाल भक्तिमय हो उठा। इस मौके पर बालमुकुंद उमरवैश्य, रोशन लाल उमरवैश्य, लालचंद समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।