रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
प्रतापगढ़

Pratapgarh News:दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में चार घायल – Four Injured In Head-on Collision Between Two Bikes

November 28, 2026


कुंडा के शेरगढ़ चौराहे के पास शनिवार सुबह करीब 10 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी कुंडा पहुंचाया। उनका इलाज चल रहा है।

महेशगंज के पींग निवासी किशन तिवारी (28) परिवार के आनंद तिवारी (35) के साथ बाइक से कुंडा बाजार की तरफ आ रहे थे। दूसरी तरफ से लालगंज के ढिंगवस निवासी बाइक सवार शिवम त्रिपाठी (26) और राहुल त्रिपाठी (27) भी बाइक से कुंडा की ओर आ रहे थे। शेरगढ़ चौराहे के पास दोनों बाइकों की भिंड़त हो गई।

लोगों की सूचना पर पहुंची कुंडा पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी कुंडा पहुंचाया। सीएचसी में घायलों से पूछताछ की गई। घटना की जानकारी पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। सीओ कुंडा शिवनारायण वैस ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। दोनों पक्ष के लोग घायल हुए हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X