रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
अमृतसर:पाकिस्तान ने ड्रोन के जरिए फिर भेजी नशे की खेप, दो जगहों से करीब 10 किलो नशीला पदार्थ बरामद – Another Consignment Of Narcotics Sent From Pakistan Via Drone
अमृतसर

अमृतसर:पाकिस्तान ने ड्रोन के जरिए फिर भेजी नशे की खेप, दो जगहों से करीब 10 किलो नशीला पदार्थ बरामद – Another Consignment Of Narcotics Sent From Pakistan Via Drone

November 24, 2026


Another consignment of narcotics sent from Pakistan via drone

बरामद हेरोइन
– फोटो : संवाद

विस्तार

भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे गांवों में ड्रोन से नशे की खेप भेजने का सिलसिला जारी है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई में दो स्थानों से कुल 9 किलो 986 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया गया है। इसमें पांच किलो हेरोइन और 4 किलो 986 ग्राम संदिग्ध नशीला पदार्थ शामिल है। दोनों मामलों में थाना घरिंडा में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं।

पहले मामले में बीओपी काहनगढ़ के क्षेत्र से 4 किलो 986 ग्राम संदिग्ध नशीला पदार्थ बरामद किया गया। इंस्पेक्टर संजीव कुमार की ओर से दर्ज करवाई गई जानकारी के अनुसार, एसआई दिलराज सिंह ने बीएसएफ कर्मियों की मौजूदगी में एक संदिग्ध पैकेट की जांच की। ड्रग किट से जांच करने पर उसमें संदिग्ध नशीला पदार्थ मिला। पैकेट के साथ 960 ग्राम पैकिंग सामग्री भी बरामद हुई। 

इस संबंध में थाना घरिंडा में एफआईआर नंबर 514 दर्ज की गई है। दूसरे मामले में गांव मोधे के क्षेत्र से पांच किलो हेरोइन बरामद हुई। एसआई राजबीर सिंह पुलिस पार्टी के साथ गांव में मौजूद थे। इसी दौरान एडीएस टीम और बीएसएफ कर्मियों से सूचना मिली कि पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन के जरिये गांव मोधे में नशीले पदार्थ की खेप गिराई गई है। 

सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचकर तलाशी ली गई तो प्लास्टिक का एक पैकेट मिला। ड्रग किट से जांच करने पर उसमें हेरोइन होने की पुष्टि हुई। पैकेट के साथ एक किलो 160 ग्राम पैकिंग सामग्री भी मिली। दोनों ही मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह खेप किन लोगों ने उठा कर ले जानी थी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X