कोटा:दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर दबोचे पंजाब के तीन इनामी तस्कर, एनसीबी चंडीगढ़ को भी थी तलाश – Kota Rural Police Arrest 3 Wanted Punjab Drug Traffickers On Delhi-mumbai Expressway

कोटा पुलिस ने तीन तस्कर किए गिरफ्तार
November 24, 2026

कोटा पुलिस ने तीन तस्कर किए गिरफ्तार
कोटा ग्रामीण पुलिस को मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे पंजाब के तीन इनामी तस्करों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों पर 20-20 हजार रुपए का इनाम घोषित था। कोकीन और चरस तस्करी के मामलों में वांछित चल रहे इन तस्करों की तलाश लंबे समय से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की चंडीगढ़ जोनल यूनिट को भी थी। तीनों आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहे थे और पुलिस तथा जांच एजेंसियों की पकड़ से दूर थे।
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि एनसीबी चंडीगढ़ की ओर से कोटा ग्रामीण पुलिस को इन तस्करों के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना दी गई। सूचना को गंभीरता से लेते हुए कोटा ग्रामीण पुलिस ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर नाकाबंदी करवाई। इसी दौरान पुलिस को तीनों संदिग्ध तस्कर नजर आए। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया।
ये भी पढ़ें: सिरोही: किसानों के लिए बड़ी राहत, जिले की 5 तहसीलें गंभीर सूखाग्रस्त घोषित, अब मिलेगा कृषि आदान-अनुदान
बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी दिल्ली की तरफ जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही पुलिस ने उनकी योजना पर पानी फेर दिया। तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी को कोटा ग्रामीण पुलिस और एनसीबी के बीच बेहतर समन्वय का नतीजा माना जा रहा है। लंबे समय से फरार चल रहे इन इनामी तस्करों की गिरफ्तारी से मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है।
इन तस्करों की पहचान तेजपाल सिंह उर्फ लक्की लाहौरिया, अंकुश कुमार मीढा, चरणजीत सिंह के रूप में हुई हैं। तीनों तस्कर पंजाब के निवासी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ और उनके आपराधिक नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटाने की दिशा में आगे की कार्रवाई कर रही है। अब जांच एजेंसियों की नजर इस बात पर है कि इन तस्करों के तार मादक पदार्थों की सप्लाई से जुड़े किन-किन लोगों से जुड़े हुए हैं।
November 28, 2026
पुलिस लाइन मैस में गड़बड़ी पर ASI बर्खास्त विस्तार राजस्थान के कोटा में पुलिस विभाग ने अनियमितताओं और जुआ-सट्टे के कारोबार पर अंकुश लगाने में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पुलिस लाइन मैस में पिछले छह महीने से चल रही गड़बड़ियों की जांच के बाद सहायक उपनिरीक्षक (ASI) रूपराम मीणा […]
November 27, 2026
नीट स्टूडेंट की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत विस्तार शहर में नीट की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय छात्र की हॉस्टल की चार मंजिला इमारत की खिड़की से गिरकर मौत हो गई। यह दुर्घटना शुक्रवार सुबह करीब पौने सात बजे जवाहर नगर थाना क्षेत्र में स्थित प्राइम टाइम रेजिडेंसी हॉस्टल में हुई। मृतक की पहचान […]
November 26, 2026
कोटा में सरकारी नल लाइन से घरों तक पहुंच रहा दूषित पानी?
