रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
गोरखपुर:कार्तिक पूर्णिमा पर राप्ती और सरयू नदी में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी – Devotees Take Holy Dip In Rapti And Saryu Rivers On Kartik Purnima
गोरखपुर

गोरखपुर:कार्तिक पूर्णिमा पर राप्ती और सरयू नदी में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी – Devotees Take Holy Dip In Rapti And Saryu Rivers On Kartik Purnima

November 24, 2026


Devotees Take Holy Dip in Rapti and Saryu Rivers on Kartik Purnima

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर रामघाट राप्ती नदी में बड़ी संख्या में स्नान करने पहुंचे श्रद्धालु
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को श्रद्धालुओं ने आस्था और श्रद्धा के साथ पवित्र नदियों में स्नान किया। राप्ती नदी के गुरु गोरक्षनाथ घाट और रामघाट पर भोर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। लोगों ने स्नान के बाद पूजा-अर्चना की और दान-पुण्य कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

मंगलवार तड़के से ही घाटों पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सूर्योदय के साथ स्नान करने वालों की संख्या बढ़ती गई। महिलाओं, पुरुषों और बुजुर्गों ने नदी में डुबकी लगाकर भगवान विष्णु की पूजा की।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X