रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Lucknow News:एंपायर अकादमी और लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज विजयी – Empire Academy And Lucknow Sports College Emerge Victorious
लखनऊ

Lucknow News:एंपायर अकादमी और लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज विजयी – Empire Academy And Lucknow Sports College Emerge Victorious

November 24, 2026

लखनऊ। एंपायर स्पोर्ट्स अकादमी और लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज ने हनुमान कप राज्य पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में जीत से आगाज किया। एंपायर अकादमी ने सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज को 6-0 और लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज ने रामपुर स्पोर्ट्स हॉस्टल को 3-2 से पराजित किया। पदमश्री मो. शाहिद स्टेडियम में मंगलवार से शुरू हुई प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में एंपायर स्पोर्ट्स अकादमी ने सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज को 6-0 से करारी मात दी।

मुकाबले की शुरुआत से ही अंपायर अकादमी के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी टीम पर दबदबा बनाया। मुकाबले के नायक रहे नागेंद्र ने बेहतरीन स्किल का प्रदर्शन करते हुए 47वें, 50वें और 56वें मिनट में गोल दागकर अपनी हैट्रिक पूरी की, जबकि सुजीत ने खेल के नौवें और 32वें मिनट में गोल दागे। इसके अलावा अजीत 30वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर पर गोल करने में सफल रहे।

प्रतियोगिता के दूसरे लीग मुकाबले में लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज ने स्पोर्ट्स हॉस्टल रामपुर पर 3-2 से रोमांचक जीत दर्ज की। यह मुकाबला बेहद संघर्षपूर्ण रहा, जिसमें लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज के खिलाड़ियों ने श्रेष्ठता साबित की। विजेता टीम से धर्मजीत सिंह ने 10वें और 37वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर पर गोेल किए, जबकि कृष्णा ने खेल के 57वें मिनट में गोल दागा। पराजित टीम से नीरज ने 40वें और आकाश ने 58वें मिनट में गोल किए।

इससे पहले मुख्य अतिथि परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन ने खिलाड़ियाें से परिचय लेकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा, खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह और आयोजन सचिव और वीर शिवाजी अकादमी के अध्यक्ष गौरव अवस्थी मौजूद रहे। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 50 हजार रुपए और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता को 30 हजार रुपए और ट्रॉफी दी जाएगी। प्रत्येक मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को एक हजार रुपए और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।

हनुमान कप राज्य पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में भिड़ते खिलाड़ी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X