रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Charkhi Dadri News:एक, दो और तीन दिसंबर को दिल्ली में जुटेंगे लाखों मजदूर – Hundreds Of Thousands Of Workers Will Gather In Delhi On December 1, 2, And 3
चरखी दादरी

Charkhi Dadri News:एक, दो और तीन दिसंबर को दिल्ली में जुटेंगे लाखों मजदूर – Hundreds Of Thousands Of Workers Will Gather In Delhi On December 1, 2, And 3

November 24, 2026


बाढड़ा। भवन निर्माण कामगार यूनियन (सीटू) की ओर से गांव कारी धारणी में निर्माण मजदूरों की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए यूनियन के राज्य महासचिव कामरेड सुखबीर सिंह प्रभात और जिला संयोजक सुमेर सिंह धारणी ने केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों पर कड़ा प्रहार करते हुए मजदूरों से संगठित होकर संघर्ष तेज करने का आह्वान किया।

कामरेड सुखबीर सिंह प्रभात ने कहा कि केंद्र सरकार चार श्रम संहिताएं लागू करके मजदूरों के वर्षों के संघर्ष और कुर्बानियों से हासिल अधिकारों को छीनने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि सीटू के आह्वान पर एक, दो और तीन दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में लाखों मजदूर एकत्रित होकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे। यह आंदोलन मजदूरों के अधिकारों और सामाजिक सुरक्षा की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण संघर्ष साबित होगा।

उन्होंने मांग की कि चारों श्रम संहिताओं को रद्द कर पुराने श्रम कानून बहाल किए जाएं, मनरेगा में 200 दिन का काम और 800 रुपये प्रतिदिन मजदूरी सुनिश्चित की जाए। निर्माण मजदूरों का बंद श्रम पोर्टल तुरंत खोला जाए, रद्द किए गए पंजीकरण बहाल हों तथा लंबित सभी कल्याणकारी सुविधाओं का लाभ दिया जाए। स्कीम वर्करों को नियमित कर्मचारी का दर्जा देने के साथ मजदूरों के लिए 42 हजार रुपये न्यूनतम मासिक वेतन और 21 हजार रुपये मासिक पेंशन की गारंटी लागू की जाए।

जिला संयोजक सुमेर सिंह धारणी ने सभी निर्माण मजदूरों से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचकर तीन दिवसीय आंदोलन को सफल बनाने और मजदूर एकता की ताकत दिखाने की अपील की। बैठक में किसान नेता कामरेड रामपाल धारणी, सुंदर सिंह, रविंद्र सिंह, नरेश कुमार, सागर राम, रमेश कुमार, राकेश, विजय कुमार, जगसीर, दिनेश कुमार, नवीन कुमार, सीमा, सुशीला, पिंकी, सुमन, कविता, राजबाला और शकुंतला सहित बड़ी संख्या में मजदूर एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X