रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kangra News:100 मीटर दौड़ में आरिफ प्रथम – Arif First In 100-meter Race
कांगड़ा

Kangra News:100 मीटर दौड़ में आरिफ प्रथम – Arif First In 100-meter Race

November 24, 2026


इंदौरा (कांगड़ा)। प्राचीन शिव मंदिर सुधार सभा, काठगढ़ की ओर से आयोजित मास्टर लेख राज स्मारक 16वीं दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। दूसरे दिन की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ इंदौरा के विधायक मलेंद्र राजन ने सभा के प्रधान ओम प्रकाश कटोच, कार्यकारिणी सदस्यों और पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया।

100 मीटर दौड़ के 10 वर्ष तक के बालक वर्ग में आरिफ (मिर्थल) प्रथम, रुद्रास द्वितीय और मुस्ताक अली (काठगढ़) तृतीय रहे। बालिका वर्ग में देविका (मलकाना) प्रथम, यशस्वी मेहरा द्वितीय और दीपाली (कालीचपुर) तृतीय रहीं।

10 से 12 वर्ष के बालक वर्ग में रक्षण (बाईं इंदौरिया) प्रथम, अंकुर द्वितीय तथा राजवीर सिंह व साहिलप्रीत सिंह संयुक्त रूप से तृतीय रहे। बालिका वर्ग में आयुषी शर्मा प्रथम, इंद्रमित कौर द्वितीय और राधिका तृतीय रहीं।

200 मीटर दौड़ के 12 से 14 वर्ष के बालक वर्ग में केशव (सुजानपुर) प्रथम, हिमांशु (गुड़ाकलां) द्वितीय और विनायक (इंदौरा) तृतीय रहे। बालिका वर्ग में कृतिका (पराल) प्रथम, अमनप्रीत (मलकाना) द्वितीय और कोमल (टांडा) तृतीय रहीं।

15 से 17 वर्ष के बालक वर्ग में मणि चौधरी (वाट्सब) प्रथम, सक्षम ठाकुर (पठानकोट) द्वितीय और चांद (मिर्थल) तृतीय रहे। बालिका वर्ग में याशिका (मनवाल जाटां) प्रथम, वंशिका (मिर्थल) द्वितीय और शिवानी (नालूंगा) तृतीय रहीं।

18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के युवाओं में कमलप्रीत (नौशहरा) प्रथम, कार्तिक ठाकुर (सनोबाल) द्वितीय और पारस शर्मा (कंदरोड़ी) तृतीय रहे। बालिका वर्ग में याशिका प्रथम, कृतिका (पराल) द्वितीय और पलक ठाकुर (मलकाना) तृतीय रहीं।

50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में बॉबी प्रथम, रमेश पठानिया द्वितीय और राजीव वशिष्ठ तृतीय रहे। सभा के प्रेस सचिव सुरिंद्र शर्मा ने बताया कि सभी विजेताओं को नकद पुरस्कार व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में हिमाचल, पंजाब और हरियाणा सहित अन्य राज्यों की 15 से अधिक नामी वॉलीबाॅल टीमें भी भाग ले रही हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X