रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
ऊना

Una News:नींद से जागी पंचायत, पेखुबेला में खड्ड की करवाई सफाई – Panchayat Stirs Into Action; Gets The Ravine Cleaned In Pekhubela

November 24, 2026


ऊना। झोड़ोवाल पंचायत के तहत पेखुबेला खड्ड में पसरी गंदगी की साफ करवा दी गई है। संवाद न्यूज एजेंसी की ओर से बीते सोमवार को अमर उजाला में कागजों में स्वच्छता, हकीकत में कूड़ाघर बनी पेखुबेला खड्ड शीर्षक से खबर प्रकाशित करने के बाद झोड़ोवाल पंचायत हरकत में आई।

पंचायत ने खड्ड में सफाई करवा कर कूड़े का निस्तारण किया। उपायुक्त ने भी इस मामले में जवाब तलब किया है। बता दें कि झोड़ोवाल पंचायत के तहत पेखुबेला खड्ड में कचरा फेंका जा रहा था।

पंचायत के उपप्रधान बिक्रम सिंह ने बताया कि खड्ड में कूड़ा कचरा फेंकने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। जिला विकास अधिकारी रमनवीर चौहान ने बताया कि पंचायत में सफाई व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी पंचायत प्रधान से लेकर सचिव तक ही तय की गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X