रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कोरबा में चंद घंटों के भीतर दो मौतें:खेत में करंट से ग्रामीण की गई जान, शिकार के जाल में फंसकर भालू की मौत – Electrified Fence Kills Farmer In Korba, Bear Dies In Poacher’s Trap, Forest Department Alarmed Over Twin Deat
कोरबा

कोरबा में चंद घंटों के भीतर दो मौतें:खेत में करंट से ग्रामीण की गई जान, शिकार के जाल में फंसकर भालू की मौत – Electrified Fence Kills Farmer In Korba, Bear Dies In Poacher’s Trap, Forest Department Alarmed Over Twin Deat

November 24, 2026


Electrified fence kills farmer in Korba, bear dies in poacher's trap, forest department alarmed over twin deat

करंट के तार से ग्रामीण की मौत,शिकार के जाल में फंसा भालू की मौत

विस्तार

कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल में सोमवार को कुछ घंटों के भीतर दो दर्दनाक मौतें हुईं। एक ग्रामीण की करंट प्रवाहित तार से जान गई, जबकि एक भालू शिकारी के बिछाए जाल में फंसकर मरा। ये घटनाएं पसान और केंदई वन परिक्षेत्र में सामने आईं।

पहली घटना पसान वन परिक्षेत्र के लोकरहा गांव की है। 38 वर्षीय कृष्णा कुमार एक्का सोमवार सुबह करीब 7 बजे खेत में फसल देखने गए थे। वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनका शव खेत की मेड़ पर लगे करंट प्रवाहित तार से चिपका देखा। पसान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। लोकरहा के जंगल में 45 हाथियों का झुंड है, जिससे धान की फसल बचाने के लिए किसान रामायण सिंह ने तार लगाया था। पुलिस ने बिजली विभाग से विद्युत कनेक्शन की वैधता की जानकारी मांगी है।

दूसरी घटना केंदई रेंज में सामने आई, जहां ग्रामीणों ने एक मृत भालू को देखा। कटघोरा डीएफओ जितेंद्र उपाध्याय के निर्देश पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। भालू का शव जंगली सूअर के शिकार के लिए बिछाए गए स्टील के जाल में फंसा मिला। वन अमले ने जाल जब्त कर जांच शुरू की है।

घटनाओं के कारण

कोरबा और कटघोरा वनमंडल में हाथियों का झुंड लंबे समय से डेरा डाले हुए है। प्रशासन ने कई बार करंट तार न लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद किसान फसल बचाने के लिए करंट का सहारा ले रहे हैं। वनांचल में शिकारी लगातार जाल बिछा रहे हैं। इन घटनाओं में पहले भी इन्सान और वन्यजीवों की मौत हो चुकी है।

जांच और निगरानी

दो मौतों के बाद वन विभाग और पुलिस जांच में जुट गई है। वनकर्मी और हाथी मित्र दल रात में टॉर्च के सहारे हाथियों की निगरानी कर रहे हैं। खेतों में लगे करंट तार अब उनके लिए भी खतरा बन गए हैं। प्रशासन ने किसानों को करंट तार न लगाने के कई बार निर्देश दिए हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X