रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
महोबा

Mahoba News:रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका – Body Of A Young Man Found On Railway Tracks; Suicide Suspected

November 25, 2026


महोबा। खजुराहो-महोबा रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव सोमवार की भोर पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। चर्चा है कि युवक के जुए में रकम हारने के चलते उसने यह कदम उठाया।

थाना श्रीनगर के इमिलिया गांव निवासी शिवम अहिरवार (22) दिल्ली में रहकर मेहनत-मजदूरी करता था। परिवार में कुआं पूजन कार्यक्रम होने के चलते वह चार दिन पहले गांव आया था। रविवार की रात वह घर से निकल गया। सुबह उसका शव खजुराहो रेलवे ट्रैक पर मिला। मृतक के दादा सरमन ने बताया कि पौत्र ने ऐसा क्यों किया, यह किसी के समझ नहीं आ रहा है। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। युवक के जुआ खेलने का तथ्य प्रकाश में आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X