रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मुरादाबाद

Moradabad News:कांठ में कार्तिक पूर्णिमा का त्योहार धूमधाम से मनाया गया – The Festival Of Kartik Purnima Was Celebrated With Great Enthusiasm In Kanth

November 25, 2026


कांठ। कांठ नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने खादर क्षेत्र में रामगंगा नदी (नील सरोवर) में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य प्राप्त किया। आश्रम पर तीन दिन से चल रहे रामायण पाठ का विधिविधान से समापन हुआ। मेलों में श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी की। करनपुर मार्ग कमालपुरी माफी स्थित स्वामी देवानंद देवस्वरूप निष्कलंकी महाराज के आश्रम धाम पर गंगा स्नान का मेला आयोजित किया गया। यहां श्रद्धालुओं ने आश्रम में माथा टेका और प्रसाद चढ़ाया। गंगा तट पर बच्चों के मुंडन संस्कार भी परंपरागत ढंग से हुए। मेले में श्रद्धालुओं ने खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह, सीओ सुनीता दहिया, एसएचओ सुदेश पाल सिंह और नायब तहसीलदार साक्षी यादव ने मेले का जायजा लिया।

मंगलवार को दरियापुर-रफायतपुर गांव में रामगंगा तट पर गंगा स्नान का मेला लगा। श्रद्धालुओं ने रामगंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य कमाया।

मेले का विधिवत फीता काटकर शुभारंभ किया गया। ग्राम प्रधान प्रेम सिंह सैनी सहित अन्य ने व्यवस्था संभाली। गढ़ी सलेमपुर चौकी प्रभारी कमलदीप और महिला उपनिरीक्षक सोनम सुरक्षा बल के साथ मौजूद रहे। कांठ नगर और ग्रामीण क्षेत्र में भी घर-घर गंगा स्नान का त्योहार मनाया गया। लोगों ने ब्राह्मणों को खिचड़ी, देसी घी और धन दान किया।

..फोटो सं. 09

श्रद्धालुओं ने चरण पादुकाओं पर समक्ष टेका माथा

कांठ। मंगलवार को कांठ के खादर क्षेत्र में कमालपुरी माफी स्थित श्री श्री 1008 श्री स्वामी देवानंद देवस्वरूप निष्कलंकी महाराज के आश्रम पर लगे गंगा स्नान के मेले में आए श्रद्धालुओं ने सिद्ध संत देवानंद देवस्वरूप निष्कलंकी महाराज की चरण पादुकाओं के समक्ष माथा टेककर प्रसाद आदि चढ़ाया। इसी के साथ आश्रम में भी दर्शन करते हुए पुण्य की प्राप्ति की। यहां श्रद्धालुओं को आश्रम कमेटी की ओर से प्रसाद का वितरण किया गया।

मंगलवार को कांठ के खादर क्षेत्र में रामगंगा तट पर आयोजित गंगा स्नान के मेले में श्रद्धालुओं को नदी के तट तक पहुंचने के परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां काफी दूर तक कीचड़ और रास्ते में दलदल होने से श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ी। तमाम श्रद्धालु ऐसे भी रहे जिनके कीचड़ के कारण कपड़े तक खराब हो गए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X