रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
ऋषिकेश रेल हादसा:10 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, वेतन बढ़ोतरी वसूली, तीन कोच और इंजन हुए थे डीरेल – Rishikesh Train Accident Action Taken Against 10 Officials And Employees Salary Increment To Be Recovered
देहरादून

ऋषिकेश रेल हादसा:10 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, वेतन बढ़ोतरी वसूली, तीन कोच और इंजन हुए थे डीरेल – Rishikesh Train Accident Action Taken Against 10 Officials And Employees Salary Increment To Be Recovered

November 25, 2026


Rishikesh train accident Action taken against 10 officials and employees salary increment to be recovered

रेल हादसे में कार्रवाई
– फोटो : freepik.com

विस्तार

ऋषिकेश में बीती मई में हुए रेल हादसे के बाद अब स्टेशन मास्टर और लोको पायलट समेत 10 अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है। इनसे गत तीन वर्षों में हुई वेतन बढ़ोतरी वापस ली गई है। जबकि आने वाले तीन वर्षों तक पदोन्नति और वेतन बढ़ोतरी पर रोक लगाई गई है।

जानकारी के मुताबिक इस मामले में तीन बार जांच कराई गई। पहले स्टेशन स्तर पर कमेटी बनी, इसके बाद मंडल स्तर पर जांच समिति बनाकर जांच कराई गई। इसकी जांच भी सही नहीं मिली तो विशेष कमेटी गठित की गई।

करीब 90 दिनों तक हुई जांच के बाद 10 लोगों पर लापरवाही से जुड़े आरोप तय हुए हैं। मामले में एक लोको पायलट को निलंबित किया गया था। अब लोको पायलट के अलावा स्टेशन मास्टर, शंटिंग स्टाफ, कैरिज और वैगन के 10 कर्मियों पर कार्रवाई हुई है।

UK Top News: हरिद्वार में आस्था का सैलाब, सीएम की बड़ी घोषणा, लाटू मंदिर के कपाट बंद, रायवाला में फायरिंग

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X