रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
जम्मू

Jammu News:जीएमसी राजोरी में हड़ताली कर्मचारियों ने मुख्य सचिव के सामने की नारेबाजी, सुनाई अपनी पीड़ा – Striking Employees At Gmc Rajouri Raised Slogans Before The Chief Secretary And Voiced Their Grievances

November 25, 2026


प्रदर्शन : जीएमसी के दौरे पर पहुंचे डॉ. सज्जन सिंह यादव के समक्ष नॉन-गजेटेड कर्मियों ने उठाई लंबित मांगें

क्रासर

भर्ती नियमों सहित अन्य लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की गुहार, आंदोलन की बताई मजबूरी

मुख्य सचिव ने एक माह के भीतर प्रक्रिया पूरी करने का दिया आश्वासन, काम पर लौटने की अपील

संवाद न्यूज एजेंसी

राजोरी। राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में मंगलवार को दौरे पर पहुंचे जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव डॉ. सज्जन सिंह यादव के समक्ष हड़ताल पर बैठे नॉन-गजेटेड कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। मुख्य सचिव के जीएमसी परिसर पहुंचते ही प्रदर्शनकारी कर्मचारी वहां एकत्र हो गए और अपनी लंबित मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी करने लगे।

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने मुख्य सचिव के सामने अपना पक्ष रखते हुए भर्ती नियमों (रिक्रूटमेंट रूल्स) सहित लंबे समय से लंबित अन्य मांगों का शीघ्र समाधान करने की अपील की। कर्मचारियों का कहना था कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद मांगों पर कोई ठोस कदम न उठाए जाने के कारण उन्हें मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है।

मुख्य सचिव डॉ. सज्जन सिंह यादव ने प्रदर्शनकारी कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि भर्ती नियमों और उनसे जुड़ी अन्य मांगों की प्रक्रिया को एक महीने के भीतर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। मुख्य सचिव ने कर्मचारियों से अपील की कि सरकार उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए प्रतिबद्ध है, लिहाजा वे जनहित में अपनी हड़ताल समाप्त कर काम पर लौट आएं।

मुख्य सचिव के इस भरोसे के बाद कर्मचारियों को अब एक माह के भीतर ठोस कार्रवाई होने की उम्मीद जगी है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक कर्मचारियों की ओर से हड़ताल समाप्त करने को लेकर अंतिम निर्णय की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X