पापा को छोड़ने को तैयार नहीं मासूम बच्ची, देश की रक्षा पर रहे जवान के पीछे दौड़ी, वीडियो देख भावुक हुए लोग!
Last Updated:
ड्यूटी पर जा रहे जवान को पीछे से रोकने दौड़ी मासूम बेटी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पिता और बेटी के इस भावुक पल को देखकर लोग जमकर प्यार बरसा रहे हैं. वीडियो ने जवानों की जिंदगी और परिवार से दूर रहने के दर्द को फिर चर्चा में ला दिया है.
पापा को छोड़ने को तैयार नहीं मासूम बच्ची(फोटो: X-@aakashrmcf)
किसी बच्चे के लिए उसके माता-पिता से बढ़कर शायद ही कोई होता है. खासकर पिता के साथ बिताया समय बच्चों के लिए बेहद खास होता है. उनके साथ खेलना, घूमना, बातें करना और छोटी-छोटी जिद पूरी करवाना ही उनकी दुनिया होती है. लेकिन जब पिता काम के सिलसिले में कई दिनों या महीनों के लिए दूर चले जाते हैं, तो बच्चों के लिए उस दूरी को समझना आसान नहीं होता. उन्हें बस अपने पापा का साथ चाहिए होता है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इसी मासूम प्यार को दिखाता है, जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं.
वायरल हो रहे वीडियो में एक जवान अपने सामान के साथ घर से निकलता दिखाई देता है. वह अपनी ड्यूटी पर जाने की तैयारी में है, लेकिन तभी पीछे उसकी छोटी बेटी नजर आती है. पिता को जाते देख बच्ची भी उनके पीछे चलने लगती है और फिर दौड़ पड़ती है. उसकी इस मासूम कोशिश को देखकर समझ आता है कि वह अपने पापा को इतनी जल्दी अपने से दूर नहीं जाने देना चाहती. बच्ची के लिए शायद यह सामान्य बात नहीं है कि उसके पिता अचानक घर से चले जाएं और वह उनके साथ न जा सके. वह बस अपने पापा के साथ रहना चाहती है. वीडियो में नजर आने वाला यह छोटा सा पल पिता और बेटी के बीच के प्यार को बयां करता है. कई बार भावनाओं को समझाने के लिए शब्दों की जरूरत नहीं होती, कुछ दृश्य ही दिल को छू जाते हैं.
देश की रक्षा करते हैं जवान, परिवार से रहना पड़ता है दूर
सेना में नौकरी करने वाले जवानों की जिंदगी आम लोगों से काफी अलग होती है. देश की सुरक्षा के लिए उन्हें कई बार अपने घर, परिवार और बच्चों से दूर रहना पड़ता है. कभी त्योहारों पर घर नहीं पहुंच पाते, तो कभी बच्चों के जन्मदिन और उनके बड़े होने के कई खास मौके भी ड्यूटी के चलते मिस हो जाते हैं. उनके लिए देश की जिम्मेदारी सबसे पहले होती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि परिवार की याद या अपनों से दूर रहने का दर्द कम हो जाता है. जवान भी अपने बच्चों के साथ समय बिताना चाहते हैं, उनकी बातें सुनना चाहते हैं और उनके बचपन के हर पल का हिस्सा बनना चाहते हैं. हालांकि, ड्यूटी की वजह से कई बार चाहकर भी ऐसा संभव नहीं हो पाता.
Really wholesome and emotional video of a daughter of an Indian Soldier departing for duty.
This Made me cry https://t.co/d3juHf4ht2
