रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Tata की कार खरीदने वालों को झटका! 1 दिसंबर से बढ़ जाएंगे सभी मॉडल्स के दाम
ऑटो

Tata की कार खरीदने वालों को झटका! 1 दिसंबर से बढ़ जाएंगे सभी मॉडल्स के दाम

November 25, 2026


Last Updated:

Tata Motors की कार या SUV खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है. कंपनी ने दिसंबर से अपनी पूरी कार रेंज की कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया है. इस फैसले का असर पेट्रोल-डीजल से चलने वाली कारों के साथ इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर भी पड़ेगा. आखिर कितनी महंगी होंगी टाटा की गाड़ियां, किन मॉडल्स पर लागू होगा नया फैसला और क्या दिसंबर से पहले कार खरीदना फायदेमंद रहेगा? जानिए पूरी डिटेल.

ख़बरें फटाफट

Tata की कार खरीदने वालों को झटका! 1 दिसंबर से बढ़ जाएंगे सभी मॉडल्स के दामZoom

Tata Motors ने कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है.

Tata Motors ने अपने पूरे पैसेंजर व्हीकल पोर्टफोलियो में कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. कंपनी 1 दिसंबर 2026 से अपनी कारों और एसयूवी की कीमतें औसतन 0.5 प्रतिशत बढ़ाएगी. ये बढ़ोतरी ICE मॉडल और EVs दोनों पर लागू होगी. कंपनी का कहना है कि ये फैसला बढ़ती इनपुट लागतों के प्रभाव को आंशिक रूप से कम करने के लिए लिया गया है. टाटा मोटर्स ने स्पष्ट किया है कि वह लागत वृद्धि का एक हिस्सा खुद वहन करती रहेगी, जबकि बाकी प्रभाव ग्राहकों तक पहुंचाया जाएगा.

ये प्राइस हाइक वेरिएंट के अनुसार अलग-अलग होगा. कंपनी ने अभी मॉडल-वाइज नई प्राइस लिस्ट नहीं जारी की है. ये फैसला बढ़ती कच्चे माल की लागत और अन्य इनपुट खर्चों के कारण लिया गया है. आपको बता दें कि टाटा मोटर्स के अलावा, Maruti और Hyundai जैसी अन्य कंपनियों ने भी कीमत बढ़ाने का फैसला किया है.

किन मॉडल्स के बढ़ रहे दाम

ये बढ़ोतरी टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के पूरे पोर्टफोलियो पर लागू होगी. इसमें आईसीई-पावर्ड कारें और एसयूवी के साथ-साथ कंपनी के इलेक्ट्रिक मॉडल भी शामिल हैं. औसत बढ़ोतरी 0.5 प्रतिशत रखी गई है, लेकिन अलग-अलग मॉडल और उनके वेरिएंट में ये दर अलग हो सकती है. कंपनी ने किसी भी मॉडल की सटीक नई कीमत का जिक्र नहीं किया है.

ग्राहकों पर असर

1 दिसंबर से खरीदारी करने वाले ग्राहकों को थोड़ी अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी. चूंकि बढ़ोतरी औसत 0.5 प्रतिशत है, इसलिए प्रभाव सीमित रहने की उम्मीद है. फिर भी, जो लोग टाटा की कार या एसयूवी खरीदने की योजना बना रहे हैं, वे दिसंबर से पहले खरीद पूरी करने पर विचार कर सकते हैं. कंपनी ने मॉडल-वाइज की नई कीमतें जारी नहीं की हैं.

सारे OEMs बढ़ा रहे दाम

ऑटोमोबाइल सेक्टर में कच्चे माल, स्टील, बैटरी कंपोनेंट और अन्य इनपुट की लागत में उतार-चढ़ाव आम है. कई कंपनियां समय-समय पर ऐसी छोटी-मोटी कीमत बढ़ोतरी करती रहती हैं. टाटा मोटर्स का ये फैसला भी ऐसा ही है. कंपनी ने स्पष्ट किया है कि वे कॉस्ट प्रेशर का पूरा बोझ ग्राहकों पर नहीं डालेंगे.

authorimg
Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

राम मोहन मिश्र डिजिटल मीडिया के ऑटोमोटिव जगत में सक्रिय पत्रकार हैं और 2021 से लगातार ऑटो जर्नलिज्म के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. वर्तमान में वे न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर ऑटो डेस्क संभाल रहे…

और पढ़ें

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X