रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रेवाड़ी

Rewari News:मालिक की संपत्ति के दस्तावेजों से दो फर्मों का पंजीकरण कराया, 3 लोगों पर एफआईआर – Two Firms Registered Using The Owner’s Property Documents; Fir Filed Against 3 Individuals

November 25, 2026


भिवाड़ी। शहर में दूसरे व्यक्ति की संपत्ति के दस्तावेज और बिजली बिल का इस्तेमाल कर दो फर्जी फर्मों का पंजीकरण कराने का मामला सामने आया है। नया गांव के पास सूरज सिनेमा के निकट खसरा नंबर 17 स्थित प्लॉट के मालिक हितेंद्र ढाका की शिकायत पर भिवाड़ी थाना पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।

हितेंद्र ने आरोप लगाया कि उसके प्लॉट के बिजली बिल और फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल कर एसके एंटरप्राइजेज और तंवर ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी नाम से दो फर्मों का पंजीकरण कराया गया।

आरोपियों ने फर्जी रेंट एग्रीमेंट और बिजली बिल के आधार पर न केवल फर्मों का पंजीकरण कराया, बल्कि उनके नाम से बैंक खाते भी खुलवा लिए।

मामले में एएसआई प्रवीण कुमार ने कहा कि पूर्व में मिले परिवाद की जांच में तीनों युवकों द्वारा कथित रूप से फर्जी दस्तावेज के आधार पर जीएसटी फर्मों का पंजीकरण कराना सामने आया। इसी आधार पर केस दर्ज किया गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X