रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kurukshetra News:रोडवेज कर्मियों की परिवहन मंत्री संग बैठक स्थगित – Meeting Of Roadways Personnel With The Transport Minister Postponed
कुरुक्षेत्र

Kurukshetra News:रोडवेज कर्मियों की परिवहन मंत्री संग बैठक स्थगित – Meeting Of Roadways Personnel With The Transport Minister Postponed

November 25, 2026


Meeting of roadways personnel with the Transport Minister postponed

कुरुक्षेत्र। रोडवेज साझा मोर्चा सदस्य बलदेव सिंह मामू माजरा। स्वयं
– फोटो : वीडियो

कुरुक्षेत्र। रोडवेज कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर परिवहन मंत्री के साथ 25 नवंबर को होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है। अब यह बैठक आठ दिसंबर को दोपहर दो बजे चंडीगढ़ में होगी।

परिवहन निदेशालय की ओर से इस संबंध में नए निर्देश जारी किए गए हैं। बैठक में साझा मोर्चा के तहत आने वाली सभी यूनियनों के दो-दो पदाधिकारी शामिल होंगे।

साझा मोर्चा के सदस्य एवं ऑल हरियाणा रोडवेज यूनियन के प्रदेश महासचिव बलदेव सिंह मामू माजरा ने बताया कि 25 अगस्त को परिवहन मंत्री को मांगपत्र सौंपकर कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों के समाधान की मांग उठाई गई थी। इसके बाद परिवहन मंत्री ने यूनियन प्रतिनिधियों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में राज्य परिवहन निदेशालय ने पहले 25 नवंबर की तारीख निर्धारित की थी, लेकिन अब नए पत्र के माध्यम से बैठक स्थगित कर आठ दिसंबर की तारीख तय की गई है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X