रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Karnal News:चित्रकला में एसए जैन स्कूल ने जीते तीनों शीर्ष पुरस्कार – Sa Jain School Wins All Three Top Awards In Painting
करनाल

Karnal News:चित्रकला में एसए जैन स्कूल ने जीते तीनों शीर्ष पुरस्कार – Sa Jain School Wins All Three Top Awards In Painting

November 25, 2026


SA Jain School wins all three top awards in painting

अंबाला सिटी के एसए जैन स्कूल में पढ़ने वाले छात्र सम्मान प्राप्त करते हुए। प्रवक्ता

अंबाला सिटी। एसए जैन सीनियर मॉडल स्कूल के छात्रों ने पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय ऑन-द-स्पॉट चित्रकला प्रतियोगिता में शीर्ष तीनों स्थान जीतकर नाम रोशन किया। विद्युत मंत्रालय के अधीन बीबीएमबी की ओर से 19 नवंबर को आयोजित इस स्पर्धा के शुरुआती दौर में करीब 15 लाख प्रतिभागी शामिल थे। प्रतियोगिता में कक्षा छठी के गौरंश धवन ने प्रथम (50 हजार रुपये), आरव ने द्वितीय (30 हजार रुपये) और कक्षा आठवीं के माधव ने तृतीय (20 हजार रुपये) पुरस्कार जीता। बीबीएमबी अध्यक्ष मनोज त्रिपाठी ने विजेताओं को सम्मानित किया। अब तीनों छात्र 11 से 14 दिसंबर तक नई दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X