रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
संभल

Sambhal News:कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान को उमड़ी भीड़, ट्रेनों में सीट के लिए रही मारामारी – Crowds Thronged For A Holy Dip In The Ganges On Kartik Purnima; There Was A Scramble For Seats On Trains

November 25, 2026


चंदौसी (संभल)। कार्तिक पूर्णिमा पर राजघाट में गंगा स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की मंगलवार सुबह से ही रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। राजघाट जाने वाली पैसेंजर ट्रेनों में सीट पाने के लिए मारामारी रही, जिससे कई यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ा। कुछ श्रद्धालु जान जोखिम में डालकर कोच के पायदान पर बैठकर यात्रा करते भी दिखे।

मंगलवार सुबह से दोपहर 12 बजे तक रेलवे स्टेशन पर राजघाट गंगा स्नान जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही। ट्रेनों में यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण सीटों को लेकर मारामारी हुई। कई यात्रियों को खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी। वहीं, कुछ श्रद्धालु जान जोखिम में डालकर कोच के पायदान पर बैठकर यात्रा करते नजर आए। सिसौना डांडा जाने के लिए भी श्रद्धालु सुबह ही रोडवेज बस स्टैंड पहुंच गए थे। रोडवेज बसों में भी काफी भीड़ देखी गई।

प्रशासन की विशेष व्यवस्था

रोडवेज बस स्टैंड इंचार्ज राजीव यादव ने बताया कि सिसौना डांडा जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रोडवेज की ओर से तीन बसें चलाई गई हैं। इसके अलावा अतिरिक्त बसों की भी व्यवस्था की गई है। इससे उन्हें सफर में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। स्टेशन अधीक्षक राजू कुमार ने जानकारी दी कि कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं के लिए इस बार विशेष व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए राजघाट स्टेशन पर दो अतिरिक्त ट्रेनों का ठहराव किया गया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X