Sant Kabir Nagar News:जमीन विवाद में घर में घुसकर की मारपीट – Assaulted After Entering The House Over A Land Dispute
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के कोल्हुआ लकड़ा गांव में जमीन विवाद में राकेश राय के घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई। राकेश राय ने विनोद राय, घनश्याम राय और सत्यनारायण राय पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। तहरीर के अनुसार, 14 नवंबर को दोपहर करीब दो बजे विनोद राय और घनश्याम राय ने राकेश राय को फोन पर गालियां दीं। बाद में वे अज्ञात साथियों के साथ उनके मकान पर पहुंचे और मारपीट की। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इस दौरान सत्यनारायण राय ने फोन पर प्राथमिकी वापस लेने का दबाव बनाया और जान से मारने की धमकी दी। राकेश राय ने घटना का सीसीटीवी फुटेज भी साक्ष्य के रूप में उपलब्ध होने की बात कही है। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
