रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मऊ

Mau News:मारपीट और डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा के पास माफी मंगवाने के आरोप में प्राथमिकी – Fir Lodged For Assault And Demanding An Apology Near Dr. Ambedkar’s Statue

November 25, 2026


मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के मानिकपुर जमीन हाजीपुर गांव में घर में घुसकर मारपीट करने और डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा के पास ले जाकर जबरन माफी मंगवाने के मामले में पुलिस ने सोमवार की रात सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घटना सोमवार सुबह की है, विजयंती देवी की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

प्राथमिकी के अनुसार विजयंती देवी सोमवार की सुबह करीब 10 बजे वह अपने बेटे बिरजू चौहान के साथ घर पर मौजूद थीं। इसी दौरान गांव निवासी दिनेश, गोलू, सोनू और कुछ अन्य लोग उनके घर में घुस आए। बिरजू चौहान को घर से बाहर खींच लिया और मारपीट कर घायल कर दिया। सभी ने जान से मारने की धमकी दी। फिर उनके देवर के बेटे कार्तिक चौहान को भी घर से जबरन बुलाया और दोनों को पीटते हुए गांव स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के पास ले गए। वहां दोनों को प्रतिमा के ऊपर चढ़ाकर करीब आधे घंटे तक रोके रखा और जबरन माफी मंगवाई गई।

सीओ घोसी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि इस जबरन माफी मंगवाने के आरोप में तीन नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अभी जांच चल रही है, अन्य लोगों की भी पहचान कर ली जाएगी। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X