रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
ददरी मेला:करोड़पति घोड़े की चाल पर फिदा हुए लोग, एक लाख का गधा भी खींच रहा लोगों का ध्यान – Horse Worth One Crore Donkey Worth One Lakh Unique Spectacle Of Animals At Nandi Bazaar Of Dadri Fair Ballia
बलिया

ददरी मेला:करोड़पति घोड़े की चाल पर फिदा हुए लोग, एक लाख का गधा भी खींच रहा लोगों का ध्यान – Horse Worth One Crore Donkey Worth One Lakh Unique Spectacle Of Animals At Nandi Bazaar Of Dadri Fair Ballia

November 25, 2026


horse worth one crore donkey worth one lakh unique spectacle of animals at Nandi Bazaar of Dadri Fair Ballia

एक करोड़ रुपये का घोड़ा देवा और एक लाख का गधा

विस्तार

ददरी मेले के नंदी बाजार में इन दिनों एक करोड़ का घोड़ा देवा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जिले के धरहरा से आया यह सफेद घोड़ा देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं। इसी पंडाल में बुलेट, राजा और बादल चेतक प्रतियोगिता में हवा से बात करने को तैयार है। देवा की सुंदरता व लंबाई, ऊंचाई हर किसी का दिल जीत ले रहा है। 

सेंट जेवियर्स धरहरा के निदेशक अभिनव तिवारी के चार घोड़े मेले में उतरे हैं। इनमें देवा गुलाबी नोकड़ा कलर का है। उन्होंने बताया कि इस घोड़े को गुजरात से खरीद कर लाए थे। उस समय यह तीन माह का था। अब चार साल का हो गया है। यह घर के बच्चे की तरह है। इसको सुबह व शाम 12-12 लीटर कच्चा दूध पिलाया जाता है। इसके लिए दो गाय रखी गई हैं। गुजरात से इसके लिए विशेष डाइट मंगाई जाती है। 

इसे भी पढ़ें; कोहरे ने थामी रफ्तार: पुणे- मुंबई की चार उड़ानें रद्द, 10 लेट; सवा तीन घंटे लेट पहुंची काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस

बताया कि घोड़े की खासियत है कि इसके सफेद कलर पर सूर्य की रोशनी पड़ते ही गुलाबी दिखाई देने लगेगा। बताया कि अभी पुष्कर मेले में यह घोड़ा गया था। वहां पर एक व्यापारी इसकी कीमत एक करोड़ रुपये दे रहा था लेकिन बिक्री नहीं करनी थी। बताया कि शिविर में शामिल अन्य घोड़े बुलेट, राजा व बादल मेले में आयोजित चेतक प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X