रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
झांसी

Jhansi News:साहू समाज के कैलाश अध्यक्ष और प्रदीप महामंत्री बने – Kailash Has Become The President And Pradeep The General Secretary Of The Sahu Community

November 25, 2026


मऊरानीपुर। साहू समाज की बैठक मुरली मनोहर साहू समाज मंदिर में संपन्न हुई। बैठक में समाज के वरिष्ठ नागरिकों, सरपंच, पंच, अध्यक्ष और युवाओं की सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

समाज के सरपंच व संरक्षक बृजेश कुमार साहू ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। बैठक में समाज के उत्थान, शिक्षा और एकजुटता पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके बाद सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें अध्यक्ष कैलाश साहू, प्रबंधक सनी साहू, सचिव हर्ष साहू, सलाहकार शिवकुमार साहू (छोटू), मंत्री दिवस साहू, मंदिर व्यवस्थापक आत्माराम साहू, कोषाध्यक्ष रवि साहू, मीडिया प्रभारी संदीप साहू, आय-व्यय निरीक्षक सनीष साहू, संगठन मंत्री इंद्रप्रकाश साहू व प्रवक्ता संतोष साहू बनाए गए। इनके अलावा महामंत्री प्रदीप साहू तथा मंत्री महेंद्र साहू, अनिकेत, रामबाबू, भूपेंद्र, सतीश, झल्ले, लच्छी, अंकुर, कमल, विशाल, सुरेंद्र और महेंद्र साहू को जिम्मेदारी सौंपी गई।

नवनियुक्त अध्यक्ष कैलाश साहू ने कहा कि वह समाज के विकास, जरूरतमंद परिवारों की मदद और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

इस अवसर पर विनोद साहू, राजेंद्र साहू, पप्पू साहू, बल्लू साहू, मुरारीलाल साहू, पंकज साहू, भगवत साहू, जगदीश प्रसाद साहू आदि मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X